{"_id":"61338f5b8ebc3e883a4c09f7","slug":"bjp-to-organise-seva-and-samarpan-campaign-to-mark-modi-s-2-decades-in-public-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी राजनीति में मोदी के 20 साल: 20 दिन चलेगा सेवा और समर्पण कार्यक्रम, भाजपा करेगी यह खास आयोजन ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी राजनीति में मोदी के 20 साल: 20 दिन चलेगा सेवा और समर्पण कार्यक्रम, भाजपा करेगी यह खास आयोजन
Sat, 04 Sep 2021 08:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:53 PM IST
सार
2014 में नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से भाजपा उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाती आई है। इस दौरान एक सप्ताह के लिए देशभर में कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किए जाते हैं, लेकिन भाजपा ने अब इस कार्यक्रम को 20 दिन का करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : https://eshram.gov.in/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 20 साल पूरे होने को भाजपा काफी जोर शोर से मनाने की तैयारी में है। भाजपा ने इस कार्यक्रम को सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी के जन्मदिन से होगी। भाजपा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी। 7 अक्टूबर को ही पीएम मोदी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 20 साल पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भाजपा उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाती आई है। इस दौरान एक सप्ताह के लिए देशभर में कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किए जाते हैं, लेकिन भाजपा ने अब इस कार्यक्रम को 20 दिन का करने का फैसला किया है। इसके पीछे की वजह यह है कि इस साल पीएम मोदी को चुनावी राजनीति में उतरे हुए 20 साल पूरे हो रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर आयोजित करने और गरीबों को राशन बांटने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने भाजपा की सभी राज्य इकाइयों से कहा है कि सभी लोकहित वाले कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही आयोजित किए जाएं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से टीकाकरण अभियान को सुविधाजनक बनाने के लिए कोविड टीकाकरण शिविरों का दौरा करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
- अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता महात्मा गांधी की जयंती यानी 2 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाएंगे और लोगों को खादी और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
- इस मौके पर पार्टी ने यह भी कहा है कि देशभर के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए पांच करोड़ पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे कि वे खुद को जनसेवा के लिए समर्पित कर रहे हैं।
- पार्टी ने कार्यकर्ताओं से मोदी को मिले उपहारों की नीलामी का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा है। नीलामी pmmemontos.gov.in पर होगी। प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होगी।
- नीलामी के माध्यम से होने वाली कमाई का इस्तेमाल नमामि गंगे परियोजना में किया जाएगा।
- इसी तरह भाजपा का किसान मोर्चा भी मोदी के जन्मदिन को देश के हर जिले में 'किसान जवान सम्मान दिवस' के रूप में मनाएगा। इस पहल के तहत पार्टी सैनिकों और किसानों के परिवारों को सम्मानित करेगी।