फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tension erupted after stone pelting on rss route march in maharashtra jalgaon

महाराष्ट्र: जलगांव में आरएसएस के रूट मार्च पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज; स्थिति तनावपूर्ण

Sun, 25 Oct 2026 03:03 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, मुंबई
आईएएनएस, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 25 Oct 2026 03:03 PM IST
सार

महाराष्ट्र के जलगांव में आरएसएस के पथ संचालन पर पथराव से हालात तनावपूर्ण हो गए। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत हालात को काबू किया। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। 

विज्ञापन
Tension erupted after stone pelting on rss route march in maharashtra jalgaon
महाराष्ट्र के जलगांव की घटना - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव में संघ के पथ संचालन पर पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना जलगांव के किंगाव इलाके की है। जब दशहरा के अवसर पर आरएसएस का पथ संचालन कथित तौर पर एक मस्जिद के पास से गुजर रहा था, उसी दौरान पथराव हुआ। हंगामे के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है और इलाके में पुलिस बल तैनात है। 
विज्ञापन


कैसे हुआ पथराव?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरएसएस के पथ संचलन के मस्जिद के सामने से गुजरते समय एक समूह ने विरोध किया। इस दौरान लोग विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। इसी दौरान मौके पर तनाव बढ़ गया और कुछ स्थानों पर पथराव शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस घटना से किंगांव इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस बंदोबस्त के बीच पथ संचालन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन


ये कार्यक्रम आरएसएस के वार्षिक विजयादशमी उत्सव का हिस्सा हैं। इस दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवक रूट मार्च में हिस्सा लेते हैं। इसके बाद सार्वजनिक सभाएं भी आयोजित की जाती हैं। देश के कई राज्यों में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु और कर्नाटक में भी हुआ आरएसएस का पथ संचालन
रविवार को चेन्नई समेत तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भी संघ ने रूट मार्च निकाला। मद्रास हाईकोर्ट ने संगठन को राज्य के 128 स्थानों पर 25 अक्टूबर और 2 नवंबर को मार्च निकालने की अनुमति दी है। इसके बाद रविवार के कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में रविवार को सात स्थानों पर रूट मार्च निकाला जाएगा। इनमें तिरुवोट्टियूर, कोलाथुर, एग्मोर, कोराट्टूर, अय्यप्पनथंगल, मेडवक्कम और क्रोमपेट शामिल हैं।


आरएसएस ने रविवार को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह और विजयादशमी के अवसर पर बेंगलुरु के कई इलाकों में पथ संचलन किया। इसमें भाजपा नेता आर अशोक और चलवादी नारायणस्वामी भी शामिल हुए। कर्नाटक के कई अन्य जिलों में भी पथ संचलन आयोजित किए गए। हालांकि, अनुमति से जुड़ी समस्याओं के कारण कुछ जगहों पर इन्हें रद्द या स्थगित करना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed