फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to launch 1 cr signature campaign seeking PM's intervention in Sabarimala issue

Kerala: सबरीमाला मामले में पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग, भाजपा अभियान में एक करोड़ लोगों से कराएगी हस्ताक्षर

Thu, 06 Nov 2025 02:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 06 Nov 2025 02:39 PM IST
सार

Sabarimala Issue: केरल भाजपा एक अभियान के तहत एक करोड़ लोगों से हस्ताक्षर कराएगी और सबरीमाला मामले में पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग की करेगी। एमटी रमेश इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अधीन काम करने वाली एसआईटी निष्पक्ष जांच करने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
BJP to launch 1 cr signature campaign seeking PM's intervention in Sabarimala issue
सबरीमाला मामले में पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग - फोटो : ANI

विस्तार

केरल भाजपा ने सबरीमला मंदिर से जुड़े हालिया सोने की चोरी और कथित साजिश को लेकर बड़ा अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी के राज्य महासचिव एमटी रमेश ने गुरुवार को बताया कि भाजपा 10 नवंबर से 20 नवंबर तक एक 'एक करोड़ हस्ताक्षर अभियान' चलाएगी। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार से सबरीमला मामले में हस्तक्षेप की मांग करना है। रमेश ने आरोप लगाया कि सबरीमला मंदिर से जुड़ी सोने की चोरी के पीछे एक बड़ा षड्यंत्र है और इसमें सत्तारूढ़ सीपीएम के एकेजी सेंटर की भूमिका है। उन्होंने कहा कि केरल हाईकोर्ट की हालिया टिप्पणियों से भी यह स्पष्ट होता है कि मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह की संलिप्तता की संभावना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Politics: 'तेलंगाना में मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे CM रेवंत रेड्डी'; प्रदेश BJP चीफ एन रामचंदर राव के गंभीर आरोप
विज्ञापन


'सरकारी अधिकारियों और बड़े नेताओं की मिलीभगत'
भाजपा नेता ने कहा, 'यह कोई साधारण चोरी नहीं है। इसमें सरकारी अधिकारियों और बड़े नेताओं की मिलीभगत दिख रही है। भाजपा ने पहले ही यह मुद्दा उठाया था, और अब अदालत ने भी इस दिशा में गंभीर सवाल उठाए हैं।' उन्होंने कहा कि सबरीमला मंदिर में हर साल दुनियाभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसलिए मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र को सीधा हस्तक्षेप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20-20 नवंबर तक चलेगा भाजपा का हस्ताक्षर अभियान
भाजपा 10 से 20 नवंबर तक घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करवाएगी, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों। साथ ही, 'अयप्पा संरक्षण संगम' नाम से कार्यक्रम 10 से 15 नवंबर तक केरल के 25 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। रमेश ने यह भी कहा कि मंदिरों की देखरेख करने वाले देवस्वम बोर्ड अब भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। उन्होंने कहा, 'इन बोर्डों पर अब आस्थाहीन लोग काबिज हैं। वे मंदिर की संपत्ति को लूट का साधन बना रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि मंदिरों का प्रबंधन भक्तों के हाथों में दिया जाए।'


भाजपा ने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग दोहराई
रमेश ने एक अन्य मुद्दे पर, भाजपा नेता बी. गोपालकृष्णन के विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी को गोपालकृष्णन को चाय पिलानी चाहिए, क्योंकि उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया। उनके पास कहने को और कुछ नहीं बचा।'

यह भी पढ़ें - Supreme Court: केंद्र ने फिर की ट्रिब्यूनल सुधार कानून पर सुनवाई टालने की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

'सीपीएम-IUML ने मतदाता सूची में की कई गड़बड़ियां'
उन्होंने कहा कि गोपालकृष्णन का बयान गलत तरीके से पेश किया गया है। उनका मतलब केवल यह था कि जो भी व्यक्ति वैध दस्तावेजों के साथ आवेदन करे, वह मतदाता सूची में नाम जोड़ सकता है, जैसा कि चुनाव आयोग के नियमों में है। रमेश ने आगे आरोप लगाया कि सीपीएम और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग दोनों ने मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां की हैं। उन्होंने कहा, 'पेरुंबवूर में तो पूरा बूथ ही बाहरी राज्यों के लोगों से भरा हुआ है। राहुल गांधी को यहां आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी चाहिए, हम उन्हें सबूत देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed