{"_id":"587b6f784f1c1b3803efe1aa","slug":"bjp-to-declare-candidates-for-up-and-uttrakhand-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-उत्तराखंड में बीजेपी उम्मीदवारों का हो सकता है ऐलान, बैठक में मोदी करेंगे शिरकत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी-उत्तराखंड में बीजेपी उम्मीदवारों का हो सकता है ऐलान, बैठक में मोदी करेंगे शिरकत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 15 Jan 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए यूपी और उत्तराखंड के उम्मीदवारों का फैसला कर सकती है। सूत्रों के अनुसार यूपी के पहले दो चरणों की सीटों के लिए ही उम्मीदवारों के नामों का चयन किया जाएगा। लेकिन उत्तराखंड के लिए सभी सीटों पर पार्टी मुहर लगा सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा अगर समय बचा तो पार्टी मणिपुर के लिए भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। पार्टी का सबसे ज्यादा फोकस यूपी पर है ऐसे में यूपी के लिए प्रत्याशी चुनने में पार्टी काफी सावधानी बरत रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव समिति की पिछली बैठक में चूंकि पंजाब की बची हुई 6 सीटों के लिए उम्मीदवार तय करने का अधिकार बीजेपी अध्यक्ष को सौंप दिया गया था, इसलिए पंजाब की इन सीटों पर तो अब चुनाव समिति में चर्चा नहीं होगी, लेकिन यूपी के पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा सकते हैं। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष सहित प्रधानमंत्री भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन