{"_id":"676be8b7f56f13ef31008677","slug":"bjp-to-decide-my-future-role-says-raghubar-das-after-resigning-from-the-post-of-governor-news-in-hindi-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: 'मेरे भविष्य की भूमिका के बारे में BJP करेगी फैसला', राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद बोले रघुबर दास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: 'मेरे भविष्य की भूमिका के बारे में BJP करेगी फैसला', राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद बोले रघुबर दास
Wed, 25 Dec 2024 04:43 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 25 Dec 2024 04:43 PM IST
सार
रघुबर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्वमें ओडिशा में डबल इंजनसरकार गरीबोंके विकास के लिए कामकर रही है। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेमंगलवार को मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशाका नया राज्यपाल नियुक्त किया।
विज्ञापन
रघुबर दास
- फोटो : PTI
विस्तार
ओडिशा के निवर्तमान राज्यपाल रघुबर दास ने बुधवार की सुबह पुरी में जगन्नाथ मंदिर में देवताओं की पूजा अर्चना की। मंदिर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी भविष्य की भूमिका के बारे में भाजपा फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में उन्हें सुखद अनुभव हुआ। रघुबर दास ने बताया कि ओडिशा उनके लिए एक यादगार पल रहेगा। लोगों को सलाम करते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि ओडिशा 2036 में एक विकसित राज्य बन जाएगा। बता दें कि 2036 में राज्य अपने गठन के 100 साल पूरे कर लेगा।
मीडिया से बात करते हुए रघुबर दास ने कहा, "मैं एक श्रमिक परिवार से हूं। मैंने 1980 में भाजपा की सदस्यता ली थी। मैंने बूथ स्तर की समिति के अध्यक्ष से लेकर मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न भूमिकाओं में काम किया। मुझे झारखंड की जनता की सेवा करने का अवसर मिला, इसलिए हमारी पार्टी मेरी भविष्य की भूमिका के बारे में फैसला करेगी।" रघुबर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओडिशा में डबल इंजन सरकार गरीबों के विकास के लिए कामकर रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेमंगलवार को मिजोरम के वर्तमान राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशाका नया राज्यपाल नियुक्त किया। उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।