फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to contest 2019 election on the issue of development, defence and self respect :Amit shah

2019 का चुनाव विकास, रक्षा और देश के आत्मसम्मान के मुद्दे पर लड़ेंगे: अमित शाह

Sat, 05 Jan 2019 10:04 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Sat, 05 Jan 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
BJP to contest 2019 election on the issue of development, defence and self respect :Amit shah
अमित शाह - फोटो : PTI
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव विकास, रक्षा और देश के आत्मसम्मान जैसे मुद्दों पर लड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा 300 से अधिक सीट जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सत्ता बरकरार रहेगी। भगवा दल ने 2014 के चुनावों में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी जो सरकार बनाने के लिए आवश्यक संख्या से अधिक थी।
विज्ञापन


शाह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि विकास, रक्षा और देश का आत्मसम्मान भाजपा के लिए अगले आम चुनावों में मुख्य मुद्दे होंगे। 300 से अधिक सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सत्ता बरकरार रखेंगे। 
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर बनाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि जहां तक राम मंदिर के मुद्दे की बात है तो कांग्रेस नहीं चाहती कि यह मुद्दा जल्द निपटे। भाजपा की घोषणा के मुताबिक हम चाहते हैं कि राम मंदिर का निर्माण हो लेकिन कानून के दायरे में रहकर हम ऐसा चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिदृश्य में काफी बदलाव होंगे जहां भाजपा 42 में से 23 से अधिक सीट जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में 25 में से 21 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

देश की सुरक्षा हुई मजबूत: अमित शाह

भाजपा विरोधी दलों के एकजुट होने पर प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस की महागठबंधन सरकार मजबूर सरकार देगी और मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा मजबूत सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूरे देश में विकास के काफी काम किए हैं लेकिन देश की सुरक्षा को मजबूत करना ज्यादा उल्लेखनीय है।

शाह ने कहा कि दुश्मन अमेरिका या इस्राइल के सैनिकों पर जब हमला करते हैं तो वे तुरंत पलटवार करते हैं। 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर इन दोनों देशों के बाद भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया है जो पलटवार करता है।

भाजपा प्रमुख ने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक कर प्रधानमंत्री मोदी ने मजबूत भारत की अवधारणा पेश की है। 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के ठिकाने पर हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

इससे पहले शाह ने यहां के स्वामी विवेकानंद मैदान में 50 हजार पन्ना प्रमुख और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। 


शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रोजाना 18 घंटे काम करते हैं। वह गरीब परिवार से आते हैं और देश के लिए अथक काम करते हैं। पांच वर्षों तक पद पर रहने के बाद कोई भी उनके खिलाफ आरोप नहीं लगा सकता। केवल वही मजबूत सरकार का नेतृत्व कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed