फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to assert more tickets to women for Upcoming General and Assembly Nari Shakti Planning tackle Opposition

Nari Shakti: महिलाओं को ज्यादा टिकट देकर विपक्ष को घेरेगी भाजपा, बनी ये रणनीति

Thu, 28 Sep 2023 09:33 AM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 09:33 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैलियों में उनके साथ मंच पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। 
loader
BJP to assert more tickets to women for Upcoming General and Assembly Nari Shakti Planning tackle Opposition
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : ANI

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण देने वाला कानून पास कराकर पहले ही महिला मतदाताओं को भाजपा के पाले में खींचने का दांव चल दिया है। वह आगामी लोकसभा चुनावों और विधानसभा चुनावों में ज्यादा महिलाओं को टिकट देकर विपक्षी दलों को दबाव में लाने की रणनीति अपनाएगी। महिलाओं को टिकट देते समय भी 'जीतने की क्षमता' सबसे बड़ा मापदंड होगा। 


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी सभी पांच विधानसभा के चुनावों और लोकसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को अपनी ओर खींचने के लिए कई कोशिशें करेगी। इसके लिए रैलियों-प्रदर्शनों में महिलाओं की भूमिका को प्रमुखता दी जाएगी। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैलियों में उनके साथ मंच पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। 


लेकिन महिलाओं के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को ज्यादा मजबूती के साथ दिखाने के लिए वह उन्हें ज्यादा से ज्यादा टिकट भी देगी जिससे महिलाओं को यह संदेश दिया जा सके कि पार्टी उनको आगे लाने के लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार है। ऐसा करते हुए सामाजिक और वर्गीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा। ऐसा करने से भाजपा का महिला मतदाताओं पर दावा ज्यादा मजबूत हो सकेगा, जबकि कम महिलाओं के प्रतिनिधित्व और टिकट देने के मामले में दूसरे दल घिर सकते हैं। 

कांग्रेस ने किया था सबसे मजबूत काम
यदि महिलाओं को टिकट देने को आधार बनाया जाए इस मामले में सबसे मजबूत काम कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान किया था। पार्टी ने एक तिहाई सीटें महिलाओं को  देने का वादा किया था, लेकिन कई क्षेत्रों में उसने 40 प्रतिशत तक टिकट महिला उम्मीदवारों को दिया था। हालांकि, पूरा चुनाव योगी आदित्यनाथ बनाम अखिलेश यादव के इर्द-गिर्द सिमटने के कारण कांग्रेस को इस रणनीति का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed