फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP threatening people to send ED CBI to their homes if they dont vote for party Mamata Banerjee Updates

Mamata Banerjee: 'अगर भाजपा को वोट नहीं दिया तो आपके घर ईडी-सीबीआई भेज दी जाएगी', ममता का सरकार पर बड़ा आरोप

Mon, 29 Jan 2024 06:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कूच बिहार/सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल)
पीटीआई, कूच बिहार/सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 29 Jan 2024 06:44 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह लोगों को फोन पर धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने पार्टी को वोट नहीं दिया तो ईडी और सीबीआई के अधिकारियों को उनके घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
BJP threatening people to send ED CBI to their homes if they dont vote for party Mamata Banerjee Updates
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर लोगों को धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'भाजपा लोगों को डरा रही है। वह कह रही है कि अगर उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया तो उनके घरों में केंद्रीय जांच एजेंसियां भेज दी जाएंगी।' तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कूचबिहार में स्थानीय लोगों, विशेषकर राजबंशियों को सलाह दी कि वे यह सुनिश्चित करें कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम या सीएए से खुद को बचाने के लिए उनके नाम मतदाता सूची में हों।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह लोगों को फोन पर धमकी दे रही है कि अगर उन्होंने पार्टी को वोट नहीं दिया तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों को उनके घर भेज दिया जाएगा।  
विज्ञापन


भाजपा पर लगाया धर्म की राजनीति का आरोप
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें भगवान की पूजा करने के लिए भाजपा के किसी भी आदेश की जरूरत नहीं है। वे ऐसे किसी भी न्योते या निर्देश को ठुकराने से घबराएंगी नहीं। उन्होंने कहा कि मैं रामायण, कुरान, बाइबिल और गुरु ग्रंथ साहिब का पालन करती हूं। मैं गरीब लोगों के घर जाकर बाहर से आया खाना खाकर नाटक नहीं करती। बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्र लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति करने के लिए सीएए का मुद्दा उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद राजनीति तेज
इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शांतनु ठाकुर ने दावा किया कि सीएए अगले सात दिनों के भीतर पूरे भारत में लागू किया जाएगा। ठाकुर ने दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप में एक सार्वजनिक बैठक में कहा कि अगले एक सप्ताह के भीतर, सीएए न केवल पश्चिम बंगाल में बल्कि पूरे देश में लागू किया जाएगा।


बीएसएफ को भी घेरा
कूचबिहार में कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी ने बीएसएफ पर लोगों को प्रताड़ित करने और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को अलग पहचान पत्र जारी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने स्थानीय लोगों को आगाह किया कि वे बीएसएफ से ऐसे पहचान पत्र स्वीकार न करें, अन्यथा वे एनआरसी के जाल में फंस जाएंगे। अगर वे आपसे पूछें, तो उन्हें बताएं कि आपके पास आधार और राशन कार्ड है और आपको किसी अन्य कार्ड की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed