{"_id":"643d4547c68194a2ef0c9323","slug":"bjp-third-list-for-karnataka-polls-field-mahesh-tenginakai-from-hubli-dharwad-central-held-by-jagadish-shettar-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Polls: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची; जगदीश शेट्टार की सीट से इन्हें दिया गया टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Polls: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची; जगदीश शेट्टार की सीट से इन्हें दिया गया टिकट
Mon, 17 Apr 2023 07:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 17 Apr 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। पार्टी ने महेश टेंगीनकई को जगदीश शेट्टार की सीट से टिकट दिया है। टिकट न मिलने से नाराज शेट्टार ने भाजपा से किनारा कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
भाजपा ने अपने अनुभवी नेता अरविंद लिंबावली को महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट नहीं देने का फैसला किया है। हालांकि, उनकी पत्नी मनुला अरविंद लिंबावली को चुनावी मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए अब तक 222 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है।
विज्ञापन