फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP take a dig on Rahul Gandhi on Sharda Chit Fund Scam and said Get well soon

भाजपा ने की राहुल के जल्द स्वस्थ होने की कामना, जानें क्या है वजह

Mon, 04 Feb 2019 01:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 04 Feb 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
BJP take a dig on Rahul Gandhi on Sharda Chit Fund Scam and said Get well soon
राहुल गांधी

शारदा चिटफंड घोटाले की गायब हुई फाइलों को जब्त करने के लिए सीबीआई के अधिकारी रविवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे। हालांकि उल्टा सीबीआई के अधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसके बाद से शुरू हुआ राजनीतिक ड्रामा अब तक जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ ही पुलिस आयुक्त राजीव रुमार भी केंद्र सरकार की कथित दादागिरी के खिलाफ रविवार रात के आठ बजे मेट्रो स्टेशन पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


इस घटना के बाद से पूरा विपक्ष ममता के साथ खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बनर्जी का समर्थन किया है। वहीं सोमवार को भाजपा ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है। जिसमें राहुल गांधी के जल्द ही ठीक होने की कामना की गई है। यह कामना भाजपा का गांधी को लेकर किया गया तंज है। दरअसल भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के पुराने ट्वीट का एक कोलाज बनाकर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने शारदा चिटफंड को लेकर बनर्जी सरकार पर हमला किया था।
विज्ञापन


अपने ट्वीट में भाजपा ने राहुल गांधी को मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित बताया है। भाजपा ने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है। वो बोलते कुछ हैं, करते कुछ है और बोलते कुछ हैं। उन्हें चीजें याद करने में दिक्कत होती है। यह चीजें उनके व्यवहार में झलकती हैं। आप जल्दी से ठीक हो जाएं राहुल जी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी इस बात को साबित करने के लिए पार्टी ने ट्विटर हैंडल से जिन ट्वीट्स का कोलाज बनाया है उनमें से एक 8 मई 2014 का है। जिसे उन्होंने शाम के 3.48 बजे किया था। कांग्रेस पार्टी के ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट में लिखा था, 'बंगाल के 20 लाख लोगों ने चिटफंड घोटाले के कारण अपना पैसा गंवा दिया।'

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर राहुल गांधी के हवाले से 2 अप्रैल 2016 को ट्वीट किया गया था। जिसमें लिखा था, 'शारदा घोटाला हुआ। यह देश का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है। ममता जी ने इसपर एक शब्द तक नहीं बोला।'

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से 19 अप्रैल 2016 को एक ट्वीट किया गया था। इसमें राहुल गांधी की तस्वीर के साथ लिखा था, 'ममता जी ने कहा था कि वह भ्रष्टाचार को रोकेंगी। लेकिन कार्रवाई करने की बजाए वह बंगाल में हुई इस लूट को सुरक्षा दे रही हैं।'


कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से 23 अप्रैल 2016 को भी एक ट्वीट किया गया था। जिसमें लिखा था, 'पश्चिम बंगाल में एक सिंडिकेट राज है। एक माफिया राज।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed