{"_id":"5c157153bdec2253a04b2def","slug":"bjp-tactics-designed-to-cover-congress-in-seventy-cities-on-rafael","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल : भाजपा ने 70 शहरों में कांग्रेस को घेरने के लिए बनाई रणनीति ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल : भाजपा ने 70 शहरों में कांग्रेस को घेरने के लिए बनाई रणनीति
Sun, 16 Dec 2018 02:55 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
राफेल विमान
भाजपा राफेल मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है। पार्टी ने सोमवार को 70 शहरों में केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है। भाजपा के मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने शनिवार को बताया कि पार्टी सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने और राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाली कांग्रेस का चेहरा बेनकाब करेगी। सरकार के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे थे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से यह सिद्ध हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल सोमवार को गुवाहाटी, अहमदाबाद, लखनऊ और अगरतला में मीडिया को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों में निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, जेपी नड्डा, सुरेश प्रभु, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के बड़े नेता अलग-अलग जगहों पर सरकार का पक्ष रखेंगे।