{"_id":"618fba017c1037757d2d2d79","slug":"bjp-sudhanshu-trivedi-attacks-rahul-gandhi-over-his-hindutva-remark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindutva controversy: सुधांशु त्रिवेदी बोले- महाराष्ट्र में हिंसा और हिंदुत्व पर हमला साजिश का एक हिस्सा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hindutva controversy: सुधांशु त्रिवेदी बोले- महाराष्ट्र में हिंसा और हिंदुत्व पर हमला साजिश का एक हिस्सा
Sat, 13 Nov 2021 06:43 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 13 Nov 2021 06:43 PM IST
सार
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता हिंदुत्व की अवधारणा को नहीं समझ सकते हैं और उन्हें महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसे अपनी पार्टी के दिग्गजों को पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
सुधांशु त्रिवेदी
- फोटो : social media
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, तब भारत आंशिक रूप से एक मुस्लिम राष्ट्र था। तब शरिया प्रावधान कानूनी व्यवस्था का हिस्सा था और उसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तरजीह देने के उपाय किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिपुरा में मस्जिदों को निशाना बनाए जाने की झूठी खबरों को लेकर महाराष्ट्र में हुई हिंसा और कांग्रेस नेताओं की हिंदुत्व पर हमला करने वाली टिप्पणी एक साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी पर बोला हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल दागा कि क्या वह महाराष्ट्र में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व को बदनाम करने और सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के लिए एक संगठित अभियान चलाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि राज्य में एक प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए राहुल ने हिंदू धर्म और हिंदुत्व के बीच अंतर होने की बात कही थी और हिंदुत्व पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
नेहरू-गांधी को पढ़ें राहुल
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि शिवाजी का शासन हिंदू धर्म से भी जुड़ा था। राहुल गांधी जैसे नेता इस अवधारणा को नहीं समझ सकते हैं और उन्हें महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक और जवाहरलाल नेहरू जैसे अपनी पार्टी के दिग्गजों को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेहरू ने लिखा था कि हिंदू शब्द को भारतीय पहचान के व्यापक संदर्भ में समझा जा सकता है और इसे संकीर्ण रूप से नहीं देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब में आरएसएस-भाजपा की विचारधारा से जुड़े हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी इस्लामी संगठनों के साथ करने के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। इस किताब पर उठे विवाद के बाद राहुल ने भी हिंदुत्व की अवधारणा पर सवाल उठाए थे।