{"_id":"5c4b0800bdec222b6e16bfc7","slug":"bjp-spokesperson-sambit-patra-hits-out-at-congress-leader-anand-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच एजेंसी के अफसरों को कांग्रेस नेता की चेतावनी पर भाजपा ने किया पलटवार ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जांच एजेंसी के अफसरों को कांग्रेस नेता की चेतावनी पर भाजपा ने किया पलटवार
Fri, 25 Jan 2019 06:28 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 25 Jan 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
संबित पात्रा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार में आने पर जांच एजेंसियों के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने संबंधी कांग्रेस नेता आनंद शर्मा के बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को अपना अधिकार मानती है और समझती है कि उनके खिलाफ जांच नहीं की जा सकती। बता दें कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर छापे के बाद कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अफसरों को चेताया था।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि आनंद शर्मा ने जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर किया है वह कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि शर्मा ने कहा कि 2019 में जब सरकार बदलेगी तब जांच करने वाले अधिकारियों को छोड़ा नहीं जाएगा। पात्रा ने कहा कि यह विडंबना है कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को अधिकार मानती है और समझती है कि उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इतने सालों तक भ्रष्टाचार करने के बाद भी इनके खिलाफ जांच नहीं हुई और अब जब सचाई सामने आ रही है तो वे अधिकारियों को धमका रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की एक आदत है कि वे सुबह से ही चिढ़ाना शुरू कर देते हैं। वे कहते हैं कि अगर हुड्डा, वाड्रा के खिलाफ मामला है तो जांच एजेंसी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। और जब कार्रवाई होती है, तब इसे बदले की कार्रवाई बताते हैं।
विज्ञापन
पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी जब रुचि के अनुरूप फैसला आता है, तब ठीक है लेकिन जब फैसला रुचि के अनुरूप नहीं आता, तब बयानबाजी शुरू हो जाती है। कांग्रेस ने तो सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तक पर महाभियोग चलाने की दिशा में आगे बढ़ने की पहल की। उन्होंने कहा कि चुनाव में पराजय होने पर ईवीएम और आयोग पर भी कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया। पात्रा ने कहा कि ऐसे में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा का ताजा बयान संविधान के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है
कांग्रेस ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के यहां सीबीआई के छापे की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव नजदीक आते ही नरेंद्र मोदी सरकार ने बदले की भावना से यह कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार में आने पर उन अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी जो प्रधानमंत्री और अमित शाह के इशारे पर विरोधियों को परेशान कर रहे हैं।