रामनाथ कोविंद पर पत्रकार ने किया ट्वीट, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई FIR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। नूपुर का आरोप है कि अय्यूब ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए गए रामनाथ कोविंद के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसी के चलते उन्होंने एससी/एसटी एक्ट 1989 के तहत अयुब के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
Filed a complaint against Journalist Rana Ayyub under SC/ST Act, 1989 for her derogatory tweet about Hon'ble Sh. #RamNathKovind ji pic.twitter.com/sVk7ZqjQUk
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) June 19, 2017विज्ञापन
नूपुर का मानना है कि वे अभी बिहार के राज्यपाल हैं और देश के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं और उनपर विवादित शब्द लिखे जाने बेहद गलत है। शिकायत किए जाने की जानकारी खुद नूपुर शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी और कहा कि बिहार के राज्यपाल और एनडीए के उम्मीदवार के लिए की गई टिप्पणी अपमानजनक और नफरत भरी है क्योंकि अय्यूब ने 'वर्स्ट बेट' का इस्तेेमाल करते हुए कोविंद पर निशाना साधा है।
And you thought Pratibha Patil was the worst bet https://t.co/1jdGDtJmxF
— Rana Ayyub (@RanaAyyub) June 19, 2017
दरअसल, रामनाथ कोविंद के उम्मीदवार चुने जाने के बाद अय्यूब ने पर सवाल उठात हुए ट्वीट किया था कि और आपको लगता था कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का चुना जाना सबसे खराब शर्त थी। उनके इस ट्वीट से साफ हुआ कि बीजेपी ने उनसे भी खराब उम्मीद का चुना है। इसी के चलते नूपुर ने अय्यूब पर जातिया भेदभाव का आरोप भी लगाया है।
सवालों में घिरने पर अयूब ने अपनी सफाई दी और गुजरात के नेताओं के खिलाफ अपने विरोध का जिक्र किया। अय्यूब ने शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाजपा की दलील है कि अगर उन्हें धमकाने की है तो कम से कम उसमें दम तो हो, तब तो वे डरे!