फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Spokesperson Dattaprasad Naik said rahul gandhi has disrespected the Parliament

संसद में राहुल का आंख मारना, लोफरों जैसी हरकत: भाजपा

Tue, 24 Jul 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
BJP Spokesperson Dattaprasad Naik said rahul gandhi has  disrespected the Parliament
rahul gandhi - फोटो : pti

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा प्रवक्ता ने लोफर कहा है। गोवा में भाजपा के प्रवक्ता दत्ता प्रसाद नायक ने कहा कि पिछले दिनों संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के दौरान जिस तरह से  राहुल गांधी प्रधानमंत्री के पास गए और उन्होंने पीएम को गले लगाया इसे पूरे देश ने टीवी पर देखा। राहुल की यह हरकत संसद की गरिमा का अपमान है और राहुल ने यह अपमान किया है। 

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने राहुल के आंख मारने की हरकत को 'लोफर' वाली हरकत बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल ने संसद में पीएम मोदी को गले लगाने के बाद आंख मारी वह मेरी और मेरे जैसे हर युवा की नजर में लोफर वाली हरकत थी जो अकसर कॉलेज के बाहर युवा करते हैं और कुछ गर्ल्स कॉलेज के आगे छेड़छाड़ के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं राहुल की इस हरकत की भर्तस्ना करता हूं। 
विज्ञापन


बीते शुक्रवार जिस तरह से मोदी सरकार के खिलाफ पेश पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा को राहुल ने पहले अपने भाषण से उसके बाद पीएम मोदी को गले लगाकर हैरान कर दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपना भाषण खत्म कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अचानक गले लगा लिया था। इस घटना से खुद मोदी थोड़ी देर के लिए हतप्रभ रह गए। हालांकि बाद में उन्होंने वापस जा रहे राहुल को बुलाकर हाथ मिलाया और उनकी पीठ थप-थापकर कुछ कहा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल की इस हरकत की एक तरफ जहां निंदा की जा रही है वहीं उनकी तारीफ भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बी पीएम मोदी के लगे लगने पर एक शेर शेयर किया था।लोकसभा में राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी के गले लगना शायद अखिलेश यादव को रास नहीं आया। शनिवार को अपने ट्वीटर हैंडल से बशीर बद्र की एक रचना साझा कर उन्होंने जो संदेश देना चाहा उसके निशाने पर राहुल ही नजर आये।
हालांकि उन्होंने इसके साथ कोई व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की, लेकिन हालात को देखते हुए अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि अखिलेश ने बिना कुछ कहे राहुल गांधी को हल्के फुल्के अंदाज में ही सही पर बड़ी सलाह दी है। पोस्ट कुछ इस प्रकार है- कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से ये नए मिज़ाज का शहर है ज़रा फ़ासले से मिला करो। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed