फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp slams congress for indira gandhi emergency

आपातकाल पर भाजपा का कांग्रेस पर वार, कहा- 6 माह पहले से थी इमरजेंसी लगाने की तैयारी

Tue, 26 Jun 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 26 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
bjp slams congress for indira gandhi emergency
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

आपातकाल की 43वीं बरसी मना रही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को जमकर कोसा। भाजपा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस भले ही इमरजेंसी के लिए एक बार माफी मांग चुकी है, लेकिन कांग्रेस के चाल, चरित्र एवं आचरण में आपातकाल का डीएनए अब भी दिखता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इंदिरा को बचाने के लिए इमरजेंसी लगाई और इसकी तैयारी छह महीने पहले ही कर ली गई थी। साथ ही उन्होंने स्कूलों के पाठ्यक्रम में आपातकाल को शामिल करने की भी वकालत की। 
विज्ञापन


अकसर बेहद गंभीर रहने वाले केन्द्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद मंगलवार को मंगलवार को बेहद हल्के मूड में नजर आए और इमरजेंसी के दौरान बिताए दिनों की यादों को पत्रकारों के साथ खुल कर साझा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी को बचाने के लिए आपातकाल

bjp slams congress for indira gandhi emergency

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री रराजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, अनंत कुमार और खुद उन्होंने आपातकाल के दौरान काफी संघर्ष किया और यातनाएं झेली। 

उन्होंने उन दिनों की यादों को साझा करते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस ने केवल इंदिरा गांधी को बचाने के लिए आपातकाल लगाया था। उन्होंने आपातकाल पर लिखी एक किताब का हवाला देते हुए कहा कि आपातकाल लगाने की तैयारी छह माह पहले ही कर ली गई थीं, और इस बारे में सिद्धार्थ शंकर रे ने इंदिरा गांधी को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें ऑर्डिनेंस आते ही गिरफ्तार होने वालों की लिस्ट तैयार रखने की बात कही गई थी। 

उन्होंने कहा कि संविधान के मुताबिक आपातकाल लगाने का फैसला कैबिनेट करती है लेकिन 12 बजे तत्कालीन राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद ने कागजों पर दस्तखत कर दिए, जबकि कैबिनेट की बैठक अगले दिन 26 जून सुबह छह बजे हुई। 

उन्होंने कहा कि जनवरी 1975 से 12 जून 1975 तक इमरजेंसी लगाने की तैयारी की गयी। उन्होंने बताया कि एक लाख 10 हजार 806 लोगों को मीसा कानून (मेटिनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी) में बंद किया गया और 75 हजार 818 लोग डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट (डीआईआर) में बंद हुए। 

उन्होंने बताया कि उस समय कोई न तो कोई अपील थी, न कोई वकील और न ही कोई दलील। उस समय अगर जेल में किसी को गोली भी मार दी जाए, तो कोई अदालत में भी कोई सुनवाई नहीं थी। 

उन्होंने कहा कि उस दौरान संसद को पंगु कर दिया गया था। प्रजातंत्र के हर पहलू पर हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि यह इंसान पर, प्रेस पर और न्यायपालिका पर हमला था। 

संसद से कानून बनाने का अधिकार छीन लिया गया

bjp slams congress for indira gandhi emergency
रविशंकर प्रसाद, राहुल गांधी

प्रसाद ने कहा कि आपातकाल के दौरान भारत के सभी हाई कोर्ट ने साहस दिखाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने निराश किया था। उन्होंने बताया कि एमएच बेग को सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। उन्होंने अपने एक जजमेंट में लिखा कि जेल में लोगों को ग्रेंड मदर ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। 

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज भी कांग्रेस न्यायपालिका के साथ ठीक से व्यवहार नहीं करती है और न्यायपालिका के साथ जो कांग्रेस ने व्यवहार किया वह धमकाने की कोशिश जैसा व्यवहार था। कांग्रेस ने न्यायपालिका की गरिमा गिराई है और जानबूझकर न्यायपालिका को एक संदेश देने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि आपातकाल में संविधान संशोधनों के जरिए इंदिरा गांधी को बचाने के प्रावधान लाए गए थे। जिसमें संसद के सत्र को 5 साल से बढ़ा कर 6 साल किया गया। प्रधानमंत्री के चुनाव को चुनौती न देने का प्रावधान लाया गया। संसद से कानून बनाने का अधिकार छीन लिया गया। इसके अलावा हाईकोर्ट से पीआईएल सुनने का अधिकार भी छीन लिया गया। 

प्रसाद ने बताया कि कांग्रेस में परिवार के प्रति निष्ठा चरम पर पहुंच गई थी कि स्वर्ण सिंह, जगजीवन राम आदि बड़े नेता भी मुंह खोलने में घबराते थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में देश में चापलूसी की संस्कृति पैदा की गई और उसकी अगुवाई तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष देवकांत बरुआ ने की थी। बहुत से लोगों ने आपातकाल को ‘अनुशासन पर्व’ भी कहा था।  

बिहार की एक घटना का जिक्र करते हुए प्रसाद ने कहा कि उस वक्त बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष देवकांत बरुआ ने एक नारा दिया था, 'इंदिरा तेरे नाम की जय, तेरे काम की जय, तेरे सबह की जय, तेरे शाम की जय।' हमने इस नारे की घुम-घूमकर पूरे बिहार में पिटाई की थी।

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारती है, तो कहती है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और चुनाव आयोग खराब हैं। जीतें तो सब ठीक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद से कह दिया कि वह प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता ने उनका समर्थन नहीं किया। कांग्रेस सेना प्रमुख पर हमला करती है और चुनाव आयोग एवं मुख्य चुनाव आयुक्त तक को निशाना बनाते हैं। 

वहीं रविशंकर ने उस प्रस्ताव का स्वागत किया जिसमें आपातकाल के घटनाक्रम को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की बात कही गई थी ताकि नई पीढ़ी को भी लोकतंत्र के सामने संभावित खतरों की जानकारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed