फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP secretary of Sivagangai district murdered in Tamil Nadu, know updates

तमिलनाडु: नहीं रुक रहा नेताओं की हत्या का सिलसिला; आर्मस्ट्रांग के बाद अब भाजपा नेता को उतारा गया मौत के घाट

Sun, 28 Jul 2024 07:52 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवगंगा Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 28 Jul 2024 07:52 PM IST
सार

तमिलनाडु में एक भाजपा नेता की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहां कुछ दिन पहले ही बसपा नेता आर्मस्टांग की हत्या कर दी थी। जिसके बाद व्यापक स्तर पर स्टालिन सरकार की आलोचना हुई थी। 

विज्ञापन
BJP secretary of Sivagangai district murdered in Tamil Nadu, know updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तमिलनाडु में बसपा नेता  के आर्मस्ट्रांग की हत्या की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि अब एक और नेता की खुलेआम बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। यहां के शिवगंगा जिले में शनिवार रात को भाजपा जिला सचिव सेल्वाकुमार को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया। शिवगंगा जिला एसपी डोंगरे प्रवीण उमेश ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए आठ विशेष टीमें गठित की गई हैं। साथ ही शिवगंगा तालुक पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है। वहीं, भाजपा नेता की मौत को लेकर राज्य इकाई अध्यक्ष के अन्नामलाई ने राज्य में कानून-व्यवस्था के ध्वस्त होने का दावा किया है। उन्होंने इसे लेकर राज्य की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार रात को हुई उस वक्त हुई जब पीड़ित अपनी मोटरसाइकिल पर एम विलानकुलम स्थित अपने घर जा रहा था। इस दौरान स्थानीय बाजार में कुछ सामान खरीदने के बाद वह अपने घर से चार किलोमीटर दूर था, तभी चार लोगों ने मिलकर उसपर हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि जिला सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद भाजपा के सहकारी विंग सचिव 52 वर्षीय सेल्वा कुमार का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों आरोपियों की पहचान कर ली गई है।शुरुआती जांच और पीड़ित के परिवार के सदस्यों से बातचीत के पता चला है कि हत्या का कारण व्यक्तिगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुड्डालोर जिले में अन्नाद्रमुक वार्ड सचिव की हत्या 
इतना ही नहीं, राज्य के कुड्डालोर जिले में अन्नाद्रमुक वार्ड सचिव पद्मनाभन की भी हत्या कर दी गई। इस मामले में कुड्डालोर जिला पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। दोनों की पहचान, नवनीता नगर इलाके के मुरली और श्रीधर के रूप में हुई है।  

मामले में बहौर थाना के इंस्पेक्टर पी.के. साजित ने बताया कि पद्मनाभन की हत्या तब की गई जब वह बाइक से आ रहा था। उसी समय रहस्यमय गिरोह पद्मनाभन को टक्कर मारकर भाग गया। उन्होंने कहा कि कुड्डालोर जिले के संदिग्धों ने दुश्मनी के कारण यह हत्या की होगी। 


हाल ही में बहुजन समाज पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की चेन्नई में एक गिरोह ने हत्या कर दी, जिससे राज्य में व्यापक आक्रोश फैल गया। अन्नाद्रमुक सहित विपक्षी दलों ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed