फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's second biggest mistake before Karnataka assembly election 2018

कर्नाटक चुनाव से पहले फिर हुई भाजपा से दूसरी बड़ी गलती, कांग्रेस कहेगी थैंक्स

Thu, 29 Mar 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
BJP's second biggest mistake before Karnataka assembly election 2018

जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी पार्टियां अपने वोट बैंक को साधने में तेजी दिखा रही हैं। लेकिन इस जल्दबाजी में अतिउत्साह कई खामियों की वजह बन रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण में एक गलती की तो अब एक बीजेपी सांसद ने दूसरी बड़ी गलती कर दी है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही शाह ने गलती से भ्रष्टाचार पर खुद अपने ही सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा का नाम ले लिया था। वहीं अब भाजपा की दूसरी बड़ी गलती ये सामने आई है कि अमित शाह के एक बयान को धारवाड़ से बीजेपी सांसद प्रह्लाद जोशी ने कन्नड़ में गलत ट्रांसलेट कर दिया। उन्होंने कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब, दलित और पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं करेंगे। वो देश को बर्बाद कर देंगे, आप उन्हें वोट दीजिये।'
विज्ञापन


बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब उत्तर भारतीय बीजेपी नेताओं को दक्षिण भारत में प्रचार करने में दिक्कत हुई हो। इसके पहले फरवरी में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलूरू में सभा करने आए थे तब रैली में आए अधिकतर लोगों को हिंदी में दिया हुआ भाषण समझ ही नहीं आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की इन गलतियों को मुद्दा बनाकर कांग्रेस सोशल मीडिया पर आक्रामक हो रही है। शाह से हुई पहली गलती पर ही राहुल ने बीजेपी को थैंक्स कहा था। ऐसे में कांग्रेस की कोशिश यही दिखती है कि वो भाजपा को भाषायी गलती पर भी घेरने के मूड में है। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को कर्नाटक के एक चुनावी सभा में उस समय भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ी जब उनके भाषण का कन्नड़ में अनुवाद कर रहे पार्टी सांसद प्रह्लाद जोशी ने गलती से कह दिया कि मोदी सरकार गरीबों और दलितों के लिए कुछ नहीं करेगी।

कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदन के अनुसार एक अन्य मौके पर भी शाह की जुबान फिसल गई थी, जब एक सभा में उन्होंने कहा था कि कर्नाटक सरकार सिंचाई सुविधाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है। केंद्र सरकार से इस मद में भेजा जा रहा पैसा न जाने कहां जा रहा है। यहां तक कि येदियुरप्पा भी कह रहे हैं कि भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है।

बुधवार को चित्रदुर्ग जिले की होलालकेरे सीट से पार्टी उम्मीदवार एम चंद्रप्पा का प्रचार करने पहुंचे शाह को भी भाषा के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने बाद में अनुवादक की मदद ली लेकिन इससे पहले श्रोताओं ने उनके कई सवालों के जवाब नकारात्मक में दिए जबकि उनके सकारात्मक जवाब की उम्मीद थी। शाह ने पूछा कि क्या आपको कांग्रेस से कोई पैसा मिला क्या? इसके जवाब में श्रोताओं ने कहा, नहीं। 


इसके बाद शाह का सवाल था, वोट बैंक की राजनीति खेलने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए या नहीं। इसके जवाब में भी भीड़ ने कहा नहीं। इसके बाद तो हद हो गई जब शाह ने पूछा कि क्या आप बीएस येदियुरप्पा जी को मुख्यमंत्री बनाएंगे, तो जनता ने कहा नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed