फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp says Religious freedom of Hindus in Bangladesh being trampled

आरोप: भाजपा नेताओं ने कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है

Fri, 15 Oct 2021 12:13 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Oct 2021 12:13 AM IST
सार

सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य लोगों को पत्र लिखकर बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ कूटनीतिक रूप से इस दर्दनाक और शर्मनाक मुद्दे को उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
bjp says Religious freedom of Hindus in Bangladesh being trampled
बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों मे तोड़फोड़ - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं के कार्यक्रमों पर हमले पर भारत की कड़ी नजर है। इस मामले में भारत सरकार बांग्लादेश की सरकार से सीधे संपर्क में है। वहीं अब देश में यह मुद्दा तेजी से उठने लगा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता को कुचलने की कोशिश की जा रही है। वहीं उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम के महत्व की भी बात की।

विज्ञापन


भाजपा नेता अमित मालवीय जो पश्चिम बंगाल में भाजपा के सह-प्रभारी हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह बांग्लादेश में हिंदुओं की धार्मिक स्वतंत्रता को कुचला जा रहा है वह सीएए के महत्व को दोहराता है, और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीएए का विरोध और इस हमले पर चुप रहना, बंगाल के हिंदुओं के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


सीएए कानून अभी देश में लागू नहीं हुआ है, जो बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित कुछ पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को उनके धार्मिक उत्पीड़न के आधार पर नागरिकता प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी इस मामले को उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य लोगों को पत्र लिखकर बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ कूटनीतिक रूप से इस दर्दनाक और शर्मनाक मुद्दे को उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बांग्लादेश में कुमिला जिले, कॉक्स बाजार और नोआखली में मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़, सोशल मीडिया के माध्यम से फैली अफवाहों के बाद निराशाजनक है। मां दुर्गा की मूर्तियों को अपवित्र करना सनातनी बंगाली समुदाय पर एक सुनियोजित हमला है।


भारत बांग्लादेश के अधिकारियों के संपर्क में 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमें बांग्लादेश में धार्मिक कार्यक्रमों पर हमलों की जानकारियां मिली हैं। हमने देखा है कि बांग्लादेश सरकार ने इसे लेकर सख्त कार्रवाई की है। दुर्गा पूजा कार्यक्रम भी वहां जारी हैं। बागची ने कहा कि हमारा उच्चायोग अधिकारियों के साथ संपर्क में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed