{"_id":"5ba6b64a867a557fe51019ef","slug":"bjp-says-government-sc-st-act-will-not-be-misused","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देगी : भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देगी : भाजपा
भाषा, देवरिया
Updated Sun, 23 Sep 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
mahendra nath pandey
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार किसी भी सूरत में एससी-एसटी एक्ट का दुरूपयोग नहीं होने देगी। अगर कोई ऐसा करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बने और भाजपा भी जनता की भावनाओं के अनुसार मंदिर बनवाना चाहती है।
शनिवार को जिले के दौरे पर आए पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब देश का संविधान बना, उस समय संविधान सभा में पचहत्तर फीसदी सदस्य सामान्य वर्ग के थे।
उन्हीं लोगों ने दलितों और पिछड़ों को कैसे बराबरी पर लाया जाए, इस पर विचार कर संविधान में प्रावधान किया । सामान्य समाज जागरूक है और सभी चीजों को गंभीरता से देख रहा है । अगर कहीं कोई विसंगति होगी तो उसे दूर कर लिया जाएगा।