फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Said White shirt-pants Nehru jacket and no wrinkle on the face; This is not an arrest, this is an escort.

भाजपा का तंज: 'सफेद शर्ट-पैंट, चमचमाती नेहरू जैकेट और चेहरे पर कोई शिकन नहीं; यह गिरफ्तारी नहीं, एक्सकॉर्ट है'

Thu, 29 Feb 2024 05:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 29 Feb 2024 05:46 PM IST
सार

भाजपा नेताओं ने कहा कि अब उसे जेल में पांच सितारा वाली सुविधाएं दी जाएंगी। उसे मोबाइल फोन की भी सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन
BJP Said White shirt-pants Nehru jacket and no wrinkle on the face; This is not an arrest, this is an escort.
शाहजहां शेख - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले का मास्टरमाइंड शेख शाहजहां 55 दिनों के बाद गिरफ्तार हुआ। प्रदेश भाजपा ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कहीं से भी लग नहीं रहा था कि शेख को पुलिस ने गिरफ्तार किया हो, बल्कि लग रहा था कि पुलिस उसका एक्सकॉर्ट कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि अब उसे जेल में पांच सितारा वाली सुविधाएं दी जाएंगी। उसे मोबाइल फोन की भी सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


सफेद शर्ट-पेंट और चेहरे पर कोई शिकन नहीं
गुरुवार को जब शेख को कोर्ट में पेश किया गया तो वह आगे-आगे चल रहा था। पुलिस उसके पीछे-पीछे चल रही थी। उसने सफेद शर्ट, सफेद पैंट, मैचिंग ग्रे नेहरू कोर्ट और पैरों में सफेद स्नीकर्स। 55 दिन बाद जब शाहजहां को देखा गया तो वह इसी पोशाक में कोर्ट पहुंचा। चेहरे पर किसी तरह की कोई शिकन नहीं। कपड़े चम-चम, चमक रहे थे। कपड़ों में कहीं कोई सिल्वट नहीं। उसके हाथों में कोई हथकड़ी नहीं दिखी, कमर में कोई रस्सी नहीं दिखी। उन्होंने अपनी उंगली उठाई और कोर्ट में इस तरह प्रवेश किया जैसे वह 'दामाद' हों। तो क्या सबके लिए नियम अलग-अलग हैं? ये सवाल भाजपा ने उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि कल ही विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा था कि भले ही वह सलाखों के पीछे हों, उन्हें एक मोबाइल फोन दिया जाएगा। ताकि वह वर्चुअरी तृणमूल कांग्रेस की मदद कर सकें।
विज्ञापन


पुलिस की हिम्मत नहीं की हाथ तक पकड़ सके: भाजपा
इधर, आज एक बार फिर बशीरहाट सांगठनिक जिले के बीजेपी अध्यक्ष तापस घोष ने कहा कि इसका सबूत है कि पुलिस दामाद को इतने दिनों तक अच्छे हाल में रखती रही है। आज जब उसे क्लास में ले जाया जा रहा था तो पुलिस की हिम्मत नहीं हुई कि उसका हाथ पकड़ सके। इसी तरह के आरोप सीपीएम जिला नेतृत्व ने भी लगाए। पुलिस के पास उसकी कमर में रस्सी बांधने की शक्ति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed