फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp said upa government has done disorder in gujarat petroleum matter

भाजपा ने गुजरात पेट्रोलियम में गड़बडियों का आरोप यूपीए सरकार पर मढ़ा

Thu, 05 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
bjp said upa government has done disorder in gujarat petroleum matter
कांग्रेस पर लगाया गुजरात पेट्रोलियम में गड़बडियों का आरोप - फोटो : BBC

गुजरात सरकार की संस्थान गुजरात स्टेट पेट्रोकेमिकल लिमिटेड की आर्थिक अनियमितता के मामले को लेकर कांग्रेस ने अगस्ता मामले से पहुंचे सियासी नुकसान के भरपाई की रणनीति बनाई है। तो भाजपा ने इस मामले का ठीकरा भी यूपीए के सिर मढ़कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुजरात सरकार के वरिष्ठ मंत्री सौरभ पटले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें जीएसपीएल मामले की पूरी सच्चाई से अवगत कराया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी से मुलाकात के बात पटेल ने कहा कि इस पूरे गड़बडी के लिए यूपीए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गुजरात स्टेट कारपोरेशन प्रबंधन कमेटी के जरिए चलता था और उस प्रबंधन कमेटी के मुखिया केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव होते थे। इसलिए जीएसपीएल में हुई गड़बड़ियों के लिए तत्कालीन यूपीए सरकार जिम्मेदार है।
विज्ञापन


उधर कांग्रेस पार्टी ने मामले को तूल दे रखा है। कांग्रेस की रणनीति इस मुद्दे के जरिए अगस्ता मामले से हुए सियासी नुकसान की भरपाई करने की है। जीएसपीएल में गड़बड़ियों के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहराते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मामले पर राज्य सभा में चर्चा का नोटिस दिया है। यदि संसद का सत्र जारी रहा तो सोमवार को इस मामले पर राज्यसभा में चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि भाजपा ने सौरभ पटेल को आगे कर कांग्रेस के आरोपों की हवा निकालने का प्रयास किया है। दरअसल सीएजी ने जीएसपीएल में 19 हजार करोड़ से उपर की गडबडी होने का इशारा किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस रिपोर्ट को आधार बनाते हुए ही पीएम को घेरने का प्रयास शुरू किया है। क्योंकि पीएम मोदी उस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर काबिज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed