फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Said Opposition thinks PM Modi can be defeated, Dream on the Terminator always wins

BJP: I.N.D.I.A की बैठक पर भाजपा का पोस्टर, '2024! मैं वापस आऊंगा!, सपने देखते रहें, टर्मिनेटर हमेशा जीतता है'

Wed, 30 Aug 2023 03:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 30 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

पोस्टर को भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया गया है, इसके कैप्शन में लिखा गया है, "विपक्ष सोचता है कि पीएम मोदी को हराया जा सकता है। सपने देखते रहो! टर्मिनेटर हमेशा जीतता है।

विज्ञापन
BJP Said Opposition thinks PM Modi can be defeated, Dream on the Terminator always wins
भाजपा ने जारी किया पीएम मोदी का पोस्टर। - फोटो : Twitter@BJP4India

विस्तार

मुंबई में विपक्षी गुट 'इंडिया' की बैठक से एक दिन पहले भाजपा ने बुधवार को एक पोस्टर ट्वीट किया। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (Arnold Schwarzenegger) स्टारर 'टर्मिनेटर' फिल्म फ्रेंचाइजी के काल्पनिक साइबोर्ग कैरेक्टर के रूप में उसके प्रसिद्ध डायलॉग में एक बदलाव के साथ दिखाया गया है। अगले साल आम चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर लड़ने की विपक्ष की कोशिश पर कटाक्ष करते हुए पोस्टर में लिखा गया है, "2024! मैं वापस आऊंगा!" 

विज्ञापन


पोस्टर को भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया गया है, इसके कैप्शन में लिखा गया है, "विपक्ष सोचता है कि पीएम मोदी को हराया जा सकता है। सपने देखते रहो! टर्मिनेटर हमेशा जीतता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी तेज हो गई है, भाजपा और विपक्षी 'इंडिया' गुट दोनों ने क्रमशः 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में रणनीति बैठकों की घोषणा की है।लोकसभा चुनावों के लिए अपनी रणनीति पर चर्चा करने के लिए 26-दलों वाले विपक्षी 'इंडिया' गुट गुरुवार से मुंबई में दो दिवसीय बैठक करेगा। वहीं, भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों के लिए दो दिवसीय समीक्षा बैठक की भी घोषणा की है।

आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा सबसे पहले गुरुवार को मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आधिकारिक आवास पर होगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed