फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp said, My name is Rahul Gandhi. I give all your data to my friends in Singapore

कांग्रेस अध्यक्ष के ट्वीट पर बीजेपी का जवाब- 'मैं राहुल गांधी सिंगापुर में करता हूं डाटा लीक'

Mon, 26 Mar 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Mar 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
bjp said, My name is Rahul Gandhi. I give all your data to my friends in Singapore
मोदी-राहुल

बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्विटर के जरिये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। ट्विटर पर अमित ने लिखा कि- हाय मेरा नाम राहुल गांधी है और मैं देश की सबसे पुरानी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं। जब आप हमारे आधिकारिक एप पर साइन अप करते हैं तो मैं आपकी सारी जानकारी सिंगापुर में अपने दोस्तों को दे देता हूं। 

विज्ञापन


अमित ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों की जानकारी को अनजान लोगों के साथ शेयर कर सकती है। इसमें अनजान विक्रेता, कार्यकर्ता और कई तरह के समूह हो सकते हैं। अमित ने कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
विज्ञापन


मालवीय ने लिखा, कांग्रेस कहती है कि वो आपके डाटा को लाइक-माइंडेड ग्रुप्स को शेयर करेगी तो चिंता बढ़ जाती है। पत्थरबाजों, माओवादियों, भारत के टुकड़े गैंग और चीनी दूतावास से लेकर दुनियाभर में 'विख्यात' कैम्ब्रिज ऐनालिटिका (CA) जैसों तक आपकी जानकारी पहुंच सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल अमित मालवीय ने यह तंज राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में कसा है। रविवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो एप पर गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल ने कहा था कि नमो एप के जरिये भारतीयों के निजी डाटा को लीक किया जा रहा है। 

राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि हाय, मैं नरेंद्र मोदी हूं और मैं देश का पीएम हूं। जब आप मेरे नमो एप में साइन अप करते हैं तो मैं आपका सारा डाटा अपने अमेरिकी कंपनियों के दोस्तों को दे देता हूं। राहुल गांधी आरोप लगा रहे थे कि लोगों की निजी जानकारियों को अमेरिकी कंपनियों के साथ साझा किया जा रहा है। 

कांग्रेस का आरोप था कि निजी जानकारियों को क्लेवर टैप के जरिये अमेरिकी कंपनियों को भेजा जा रहा है। वहीं बीजेपी के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने कहा था कि कांग्रेस पीएम मोदी और नमो ऐप से डरी हुई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed