{"_id":"5d0442e08ebc3e0731277b56","slug":"bjp-s-target-on-weak-state-weaker-booth-in-membership-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता अभियान में ‘कमजोर राज्य-कमजोर बूथ’ पर होगी भाजपा की नजर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सदस्यता अभियान में ‘कमजोर राज्य-कमजोर बूथ’ पर होगी भाजपा की नजर
Sat, 15 Jun 2019 06:29 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 15 Jun 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : पीटीआई
भाजपा 6 जुलाई को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस से अपना विशेष सदस्यता अभियान शुरू करेगी। 10 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी अपना ध्यान लोकसभा चुनाव में कमजोर प्रदर्शन वाले राज्यों, कमजोर बूथों और युवाओं पर केंद्रित करेगी। अभियान समिति के संयोजक और पार्टी के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने न्यूनतम 20 फीसदी नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया है।
चौहान ने बताया कि सदस्यता अभियान मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, कश्मीर घाटी, ओडिशा, तेलंगाना राज्य और युवाओं पर केंद्रित होगी। इस अभियान के तहत पार्टी हर बूथ तक पहुंचेगी। कमजोर बूथों को चिह्नित कर वहां अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। पार्टी का सदस्य बनने की प्रक्रिया मोबाइल फोन पर मिस कॉल से शुरू होगी। पार्टी कार्यकर्ता बाद में ऐसे लोगों से संपर्क पर सदस्यता फार्म भरवाएंगे।
अधिक से अधिक सदस्य बनाने बनाने के लिए पार्टी अभियान शुरू करने से पहले पूरी तैयारी करेगी। इसके तहत सभी राज्यों में सदस्यता प्रभारी और सहप्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह इनकी बैठक 17 जून को लेंगे। पार्टी की कोशिश 2.20 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य से भी बड़ा लक्ष्य हासिल करना है। गौरतलब है कि शाह ने बृहस्पतिवार को ही पार्टी के 11 करोड़ सदस्यों की संख्या में 20 फीसदी बढ़ोत्तरी करने का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल कराने के लिए पार्टी ने फिलहाल संगठनात्मक चुनाव टाल दिए हैं।