फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's Rekha Patra lodges complaint against TMC leader for violation of privacy

Kolkata: 'TMC नेता ने किया निजता का हनन', संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा सामने लाने वालीं रेखा पात्रा का आरोप

Fri, 29 Mar 2024 02:21 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

रेखा पात्रा ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि तामलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार भट्टाचार्य ने उनकी निजी जानकारी और बैंक खातों का ब्यौरा सार्वजनिक किया।

विज्ञापन
BJP's Rekha Patra lodges complaint against TMC leader for violation of privacy
रेखा पात्रा का टीएमसी पर आरोप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव हाल ही में काफी चर्चाओं में रहा। यहां की महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है, जिसकी जांच चल रही है। बंगाल की पूरी सियासत अभी संदेशखाली के ईर्दगिर्द भटक रही है। महिलाओं की दुर्दशा को उजागर करने वाली बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार देवांग्शु भट्टाचार्य के खिलाफ उनकी निजता के कथित उल्लंघन को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी पत्र लिखा
रेखा पात्रा ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि तामलुक लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और पार्टी की सोशल मीडिया इकाई के प्रमुख भट्टाचार्य ने उनकी निजी जानकारी और बैंक खातों का ब्यौरा सार्वजनिक किया।
विज्ञापन


यह जानकारियां सार्वजनिक करने का आरोप
पात्रा के वकील ने पत्र में कहा, 'हाल ही में देवांग्शु भट्टाचार्य ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने तामलुक से टीएमसी उम्मीदवार की निजी जानकारी साझा की, जैसे- फोन नंबर, बैंक खाते का ब्यौरा, स्वास्थ्य साथी योजना के साथ-साथ दुआरे सरकार की योजना से जुड़ी जानकारियां। ऐसा करना स्पष्ट रूप से पात्रा की निजता का हनन है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएमसी नेता के खिलाफ तुरंत हो कार्रवाई
भाजपा उम्मीदवार ने अपने वकील के माध्यम से आयोग से आग्रह किया कि वे निजता के अधिकार का उल्लंघन करने, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संरक्षण (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए टीएमसी नेता के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed