राम माधव ने पूर्वोत्तर में मिली जीत का सेहरा PM के सिर बांधा, कहा पूरब में चली मोदी लहर
पूर्वोत्तर प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने चुनावी नतीजों पर खुशी जाहिर की है। नतीजों से पहले अगरतला में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये उन्होंने मीडिया से बात की। बीजेपी इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की विकास नीतियों को पूरब के लोगों ने स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन राज्यों के चुनावों में अपनी भागीदारी ही नहीं निभाई बल्कि इन चुनावों पर व्यक्तिगत नजर बनाई रखी।
राम माधन ने इन नतीजों को क्रांतिकारी बताया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की सुंदरी माता के आशीर्वाद, पीएम मोदी और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत ही यह नतीजे आ सके।
This is a revolutionary result, all due to the blessings of Tripura Sundari Mata and people of the state and the hard work of PM Modi and party workers: Ram Madhav,BJP #TripuraElection2018 pic.twitter.com/nr5SqMmrXp
— ANI (@ANI) 3 March 2018
मेघालय के नतीजों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेघालय में नतीजों पर नजर बनी हुई है। हम वहां गैर-कांग्रेसी सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्वोत्तर बीजेपी के प्रभारी राम माधव ने बताया कि हेमंत बिस्वा को जिम्मेदारी दी गई है। और वह जल्द ही मेघालय के लिए रवाना होंगे।
In Meghalaya a divided result is a possibility, we will see that a non-Congress Govt is formed there. Himanta Biswa Sarma ji is leaving for Meghalaya shortly: Ram Madhav,BJP pic.twitter.com/3f3KrBURWb
— ANI (@ANI) 3 March 2018