कुमार विश्वास के जन्मदिन पर बीजेपी सांसद ने दी बधाई, बांधे तारीफों के पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास का आज (10 फरवरी) जन्मदिन है। मशहूर कवि के जन्मदिन के मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। साहित्य की दुनिया के दिग्गजों के साथ-साथ शुभचिंतकों और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस कड़ी में बीजेपी नेता आर के सिन्हा का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया।
राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने तंजात्मक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि हिंदी मां के सुपुत्र, ओजस्वी वक्ता और कवि कुमार विश्वास को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। इन शुभकामनाओं के बाद आर के सिन्हा ने तंज कसते हुए लिखा कि डॉक्टर साहब अच्छे और नेक नीयत के व्यक्ति हैं लेकिन फिलहाल बुरी संगत में हैं। ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे और सही मार्गदर्शन करे। यही कामना है।
हिन्दी माँ के सुपुत्र, ओजस्वी वक्ता और कवि @DrKumarVishwas को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन विज्ञापन
डॉक्टर साहब अच्छे और नेकनीयत व्यक्ति हैं, लेकिन फ़िलहाल बुरी सँगत में हैं। ईश्वर उन्हे सद्बुद्धि दें और सही मार्गदर्शन करें, यही कामना है। pic.twitter.com/EGaztuhKKU — RK Sinha (@RKSinhaBJP) 10 February 2018
गौर हो कि कुमार विश्वास के संबंध आप के शीर्ष नेताओं के साथ कड़वे हो चले हैं। राज्यसभा सदस्यता मामले में बयानबाजी का दौर चला था। इस दौरान कुमार विश्वास की बीजेपी के करीब आने को लेकर भी सियासी सुगबुहाट सुनाई दी थी।