फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP's hopes on minorities in Mizoram

मिजोरम : अल्पसंख्यकों पर टिकी हैं भाजपा की उम्मीदें

Sun, 18 Nov 2018 06:32 AM IST
रीता तिवारी, आइजल
रीता तिवारी, आइजल Updated Sun, 18 Nov 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
BJP's hopes on minorities in Mizoram
BJP - फोटो : BJP
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में पहली बार राज्य की 40 में 39 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा की उम्मीदें अल्पसंख्यकों पर टिकी हैं। राज्य की कम से कम 11 सीटों पर इन जनजातियों के वोट निर्णायक हैं। यही वजह है कि पार्टी राज्य की चकमा, मारा और ब्रू जनजातियों की आबादी वाले इलाकों में प्रचार पर खास ध्यान दे रही है। शुक्रवार को यहां आए पार्टी के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राज्य के स्वायत्त जिला परिषद इलाकों में तीन रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा के सत्ता में आने पर संविधान संशोधन के जरिए इन परिषदों को और ज्यादा स्वायत्तता देने का भी वादा किया।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जे.वी.लूना मानते हैं कि पार्टी अबकी अल्पसंख्यकों के समर्थन पर निर्भर है। लुंहलेई जिले से सटे टुइचांग व पश्चिम टुईपुई सीटों पर चकमा वोटर निर्णायक हैं। इसी तरह थोरांग व कोलासिब सीटों पर भी उनकी महत्वपूर्ण मौजूदगी है। भाजपा नेता त्रिपुरा स्थित ब्रू शरणार्थियों के शिविरों में भी कल से प्रचार करेंगे। इससे पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब राज्य के मामित जिले में स्थित चकमा स्वायत्त जिला परिषद इलाके का दौरा वहां कई जनसभाएं संबोधित कर चुके हैं। उनके अलावा त्रिपुरा की सामाजिक कल्याण मंत्री सांत्वना चकमा भी तीन विधायकों के साथ पश्चिम मिजोरम में भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed