फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP ruled at india's 33 percent population

असम और केरल से सफाए के बाद 'कांग्रेस मुक्त' भारत की ओर बढ़ी भाजपा

Thu, 19 May 2016 05:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 19 May 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
BJP ruled at india's 33 percent population
- फोटो : ANI

असम में रिकार्ड तोड़ जीत के साथ भाजपा ने कांग्रेस पर एक बार फिर बड़ी बढ़त ले ली है। बड़ी इसलिए भी कि भाजपा ने असम से पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा किला उससे छीन लिया। इसके साथ ही भाजपा ने देश के 9 राज्यों में अपनी सरकार बना ली है और 4 राज्यों में उसके सहयोगियों की सरकार है। 

विज्ञापन


वहीं कांग्रेस मात्र सात राज्यों में सिमट कर रह गई है, जिनमें बड़े राज्य के तौर पर कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ही हैं। भाजपा असम में जहां पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी वहीं अन्य चार राज्यों में उसके वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं इस जीत के साथ ही भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का दावा तेज कर दिया है। दूसरी ओर एक तथ्य ये भी है कि इस जीत के साथ ही देश की 35 फीसदी आबादी पर सीधे सीधे भाजपा का शासन हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आंध्र प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश आदि राज्यों में सहयोगी दलों के सहयोग से चल रही सरकारों को भी जोड़ लिया जाए तो एनडीए की कुल बढ़त 43 फीसदी तक पहुंच जाती है। 

इसे इस तरह भी देख सकते हैं कि देश की कुल 43 फीसदी आबादी पर इस समय एनडीए का राज है। वहीं कांग्रेस के लिए यह आंकड़े लगातार निराशाजनक ही बने हुए हैं। 

शाह और गड़करी ने किया दावा, कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़ी भाजपा

BJP ruled at india's 33 percent population

कांग्रेस का शासन अब हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और पुडुचेरी आदि राज्यों के साथ मात्र देश की 7 फीसदी आबादी तक ही रह गया है। इनमें भी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले साल चुनाव होने हैं। जहां कांग्रेस अब उतनी मजबूत स्थिति में नहीं दिखाई देती। 

पांच राज्यों के चुनावों से पहले तक कांग्रेस का देश की 12 फीसदी आबादी पर शासन था लेकिन असम और केरल में सरकार जाने से अब वह मात्र 7 फीसदी तक सिमट गई है। दूसरी ओर देश के अन्य राज्यों में स्‍थानीय पार्टियों का 41 फीसदी जनता पर शासन है। 

जिसमें आबादी के हिसाब से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की 16 फीसदी जनता पर समाजवादी पार्टी तो 7.5 फीसदी आबादी वाले पश्चिम बंगाल पर ममता बनर्जी का शासन है। राजनीति का सारा खेल आंकडों पर ही टिका होता है और इसी खेल में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस पिछड़ती जा रही है। 

अगर समय रहते पार्टी ने खुद को न संभाला तो कांग्रेस मुक्त भारत का भाजपा का दावा दूर की कौड़ी नहीं दिखता। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा ने तो इसका दावा भी शुरू कर दिया है। 

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना राहुल गांधी के नेतृत्व में निश्चित रूप से पूरा होता दिख रहा है। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तो दावा किया कि असम में जीत के बाद भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की दिशा में दो कदम और आगे बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed