{"_id":"57e3acd14f1c1bb770a82e66","slug":"bjp-rss-plan-year-long-programmes-to-mark-birth-centenary-of-pandit-deendayal-upadhyaya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीनदयाल उपाध्याय का नाम घर-घर पहुंचाने के लिए संघ-बीजेपी ने बनाया प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दीनदयाल उपाध्याय का नाम घर-घर पहुंचाने के लिए संघ-बीजेपी ने बनाया प्लान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 Sep 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 100 जयंती इस साल बेहद खास होने जा रही है। बीजेपी और संघ ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बीजेपी और संघ की योजना है कि अगले एक साल तक दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हो और इस नाम को घर-घर तक पहुंचाया जाए।
नेहरू के बरक्स दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी दोनों ही बीजेपी और संघ के आदर्श और प्रेरणास्रोत रहे हैं। दीनदयाल उपाध्याय बीजेपी और संघ के लिए कितने महत्ता रखते हैं इसका अंदाजा इस बात स लगाया जा सकता है कि पार्टी नेशनल काउंसिल की बैठक केरल के कोझिकोड़ में आयोजित कर रही है। गौरतलब है कि पहली बार 1967 में उपाध्याय यहीं जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे।

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी एक के बाद एक मेगा शो करेगी। 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें पीएम मोदी समेत सरकार के कई मंत्री और संघ के शीर्ष पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इसके बाद सालभर अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।