फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP retorts to Rahul Gandhi caste census statement Sambit Patra says people will not accept it

Politics: राहुल गांधी पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- नेपो किड्स कितनी भी कोशिश कर लें, जनता उन्हें पसंद नहीं करेगी

Wed, 24 Sep 2025 07:02 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 07:02 PM IST
सार

राहुल गांधी के जाति जनगणना और उत्तर प्रदेश में आंदोलन को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भड़काऊ बयान दे रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नेपो किड्स कितनी भी कोशिश कर लें, जनता उन्हें पसंद नहीं करेगी। इसके साथ ही पात्रा ने लेह में हुए हिंसा को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
BJP retorts to Rahul Gandhi caste census statement Sambit Patra says people will not accept it
भाजपा सांसद संबित पात्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा ने कहा कि नेपो किड्स कितनी भी कोशिश कर लें, जनता उन्हें पसंद नहीं करेगी। वहीं राहुल गांधी के जाति आधारित आंदोलनों पर रोक को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को उकसाने वाले बयान देने से बचना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की तरफ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं। वो कहते हैं कि जाति आधारित आंदोलन नहीं होने दिए जाते, लेकिन उनके पिता (राजीव गांधी) जातिविहीन समाज चाहते थे और अब ये जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


संबित पात्रा ने आगे कहा कि अगर गरीबों को संविधान के अनुसार उनके अधिकार मिल रहे हैं तो आंदोलन की जरूरत क्या है? राहुल गांधी कभी हाइड्रोजन की बात करते हैं, कभी यूरेनियम बम की। उन्हें ऐसे भड़काऊ बयान नहीं देने चाहिए। इसके साथ ही इस दौरान पात्रा ने तंज कसते हुए कहा कि नेपो किड्स कितनी भी कोशिश कर लें, कोई पीढ़ी उन्हें पसंद नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- नकली पेंटिंग घोटाला: मशहूर कलाकारों के नाम पर करोड़ों की ठगी, ईडी ने वकील समेत पांच के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

राहुल ने अपने बयान में क्या कहा था?
बता दें कि इससे पहले अपने बिहार दौरे पर राहुल गांधी ने आरक्षण को लेकर कई सारी बातें कही थी। उन्होंने था कहा कि देश में आज भी दलित, आदिवासी, पिछड़े, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी नहीं मिलती। उन्होंने जाति आधारित जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि इससे देश को सच्चाई का पता चलेगा कि इन वर्गों की जनसंख्या कितनी है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जाति आधारित आंदोलनों की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि एक तरफ वो सोच है जो जाति आधारित आंदोलनों को दबाती है, दूसरी ओर हमारी सोच है जो अति पिछड़ों को एक दृष्टि देना चाहती है।

लेह में प्रदर्शन संबित पात्रा बोले- हिंसा के पीछे कांग्रेस की साजिश
दूसरी ओर भाजपा नेता संबित पात्रा ने लेह में बुधवार को हुए प्रदर्शनों को लेकर भी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रदर्शनों को जेन-जी युवाओं द्वारा बताया गया, लेकिन जांच में सामने आया कि इसके पीछे कांग्रेस का हाथ है। संबित पात्रा ने कहा कि लेह के अपर वार्ड से कांग्रेस पार्षद स्टैंजिंग त्सेपांग इन प्रदर्शनों के मुख्य भड़काऊ व्यक्ति हैं।

पात्रा ने आरोप लगाया कि त्सेपांग और उनके साथियों की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वे भाजपा कार्यालय की तरफ भीड़ के साथ हथियार लेकर जाते हुए देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि त्सेपांग भीड़ को भड़काते हैं, हिंसा के लिए उकसाते हैं और भाजपा कार्यालय को निशाना बनाते हैं। भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में सामने आया है कि त्सेपांग राहुल गांधी के साथ भी नजर आ रहे हैं।



ये भी पढ़ें:- Cabinet Decisions: रेलवे के 10 लाख कर्मियों को दिवाली बोनस, बिहार के लिए ₹6 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

कांग्रेस पर देश को तोड़ने का आरोप
इसके साथ ही संबित पात्रा ने कांग्रेस पर देश को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि राहुल गांधी की जॉर्ज सोरोस के साथ मिलीभगत है। जब जनता से समर्थन नहीं मिलता, तो ये लोग देश को अस्थिर करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी देश में वही हालात पैदा करना चाहते हैं जैसे बांग्लादेश, नेपाल या फिलीपींस में देखे गए हैं। यह कैसी नेतृत्व शैली है?

देश की जनता सब जानती है- पात्रा
पात्रा ने कहा कि भारतवर्ष हजारों साल पुरानी सभ्यता है। यहां की जनता समझदार है, वह अच्छे और बुरे में फर्क कर सकती है। जनता जानती है कि प्रधानमंत्री उनके लिए क्या कर रहे हैं। देश 7.8% की दर से बढ़ रहा है। अंत में पात्रा ने कहा कि अगर कोई देश को तोड़ने की कोशिश करेगा, तो देश उसका जवाब देना जानता है। जनता सब जानती है और समय आने पर सही जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed