फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases list of its state in charges

भाजपा ने जारी की राज्य प्रभारियों की सूची, पी मुरलीधर राव को मध्यप्रदेश का जिम्मा

Fri, 13 Nov 2020 10:51 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 13 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP releases list of its state in charges
भाजपा - फोटो : पीटीआई

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी कर दी। इसके अनुसार संबित पात्रा को मणिपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश का प्रभारी पी मुरलीधर राव को और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है। चुग को लद्दाख और तेलंगाना की जिम्मेदारी भी दी गई है।

विज्ञापन


हाल ही में विधानसभा चुनावों के दौर से गुजरे बिहार में पार्टी ने भूपेंद्र यादव को प्रभारी और हरीश द्विवेदी व अनुपम हाजरा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी ने भूपेंद्र यादव को गुजरात का प्रभार भी दिया है। दिल्ली का प्रभारी बैजयंत पांडा और सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर को बनाया गया है। 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सह प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन


पार्टी ने राधा मोहन सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और सुनील कुमार ओझा, सत्या कुमार व संजीव चौरसिया को सह प्रभारी नियुक्त किया है। पश्चिम बंगाल का प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय को बनाया गया है। वहीं, अरविंद मेनन और अमित मालवीय को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखिए पूरी सूची


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed