फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases list of Candidate of Rajya Sabha JP Nadda Ashok Chavan to fill nominations see list news and upda

RS: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची, पार्टी अध्यक्ष नड्डा, कांग्रेस से आए अशोक चव्हाण भरेंगे नामांकन

Wed, 14 Feb 2024 02:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 14 Feb 2024 02:46 PM IST
सार

भाजपा ने महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े और  गुजरात से मयंकभाई नायक, डॉ. जसवंतसिंह को भी राज्यसभा के लिए नामित किया है।

विज्ञापन
BJP releases list of Candidate of Rajya Sabha JP Nadda Ashok Chavan to fill nominations see list news and upda
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इसमें गुजरात से भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और महाराष्ट्र से अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि चव्हाण दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन


इन बड़े नामों के अलावा भाजपा ने महाराष्ट्र से मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े को उम्मीदवार बनाया है। उधर गुजरात से मयंकभाई नायक, डॉ. जसवंतसिंह, गोविंदभाई ढोलकिया को भी पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है।
विज्ञापन


बता दें कि नड्डा मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य हैं। हालांकि, कांग्रेस शासित हिमाचल में इस बार भाजपा के पास राज्यसभा की इकलौती सीट जीतने के लिए जरूरी समर्थन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ गुजरात से राज्यसभा सांसद मनसुख मंडाविया, परषोत्तम रुपाला और महाराष्ट्र से नारायण राणे को फिर से राज्यसभा सीट के लिए नामित नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि इन नेताओं को भाजपा लोकसभा का टिकट दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed