{"_id":"671b845611bf990f7805c735","slug":"bjp-releases-a-list-of-star-campaigners-for-the-jharkhand-elections-names-of-these-leaders-including-pm-modi-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी समेत इन नेताओं के नाम शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharkhand: झारखंड चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी समेत इन नेताओं के नाम शामिल
Fri, 25 Oct 2024 05:13 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 25 Oct 2024 05:13 PM IST
सार
झारखंड में पहले चरण में 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नामों का एलान किया गया है। झारखंड में दो चरण में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
विज्ञापन
bjp flag
विस्तार
भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। झारखंड में पहले चरण में 13 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नामों का एलान किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का शामिल है। ये नेता झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे।
झारखंड चुनाव का कार्यक्रम क्या है?
राज्य में पहले चरण के लिए अधिसूचना 18 अक्तूबर को जारी हुई, वहीं नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर है। 28 अक्तूबर नामांकन पत्रों की जांच की तारीख है। उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। 12 नवंबर को 43 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। वहीं, दूसरे दौर के लिए अधिसूचना 22 अक्तूबर को जारी हुई जबकि नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्तूबर है। 30 अक्तूबर नामांकन पत्रों की जांच की तारीख है। उम्मीदवार 1 नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। 20 नवंबर को शेष 38 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा।
कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी?
महागठबंधन में सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अधिकतर उम्मीदवारों का एलान हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा तीन सूचियों में कुल 41 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों का एलान किया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने छह उम्मीदवारों की सूची जारी की है। विपक्षी एनडीए में भाजपा 81 में से 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं सुदेश महतो की ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) 10 सीटें मिली हैं। इसके अलावा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को दो जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक सीट दी गई है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन