फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP releases a list of six candidates for Gujarat legislative assembly by elections

गुजरात उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची, कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों को दिया टिकट

Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Mon, 30 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP releases a list of six candidates for Gujarat legislative assembly by elections
alpesh thakor

भाजपा ने गुजरात विधान सभा के आगामी उप-चुनावों के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अल्पेश ठाकोर को राधनपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। थराड विधानसभा से जीवराज भाई जगत भाई पटेल, खेरालू से अजमलभाई वालाजी ठाकोर, बयाड से धवल सिंह जाला, अमराईवाडी से जगदेशभाई पटेल और लूनावडा से जिग्नेश भाई सेवक को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन


2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब राधनपुर से चुनाव लड़ेंगे, इसी सीट पर उन्होंने पहले जीत हासिल की थी। कांग्रेस छोड़ चुके एक और नेता धवलसिंह नरेंद्र सिंह जाला भाजपा के टिकट पर बयाड से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


भाजपा ने देश के विभिन्न राज्यों में 38 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिये 38 उम्मीदवारों के नामों की रविवार को घोषणा की। इन सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया। इन 38 सीटों में से 10 सीटें उत्तर प्रदेश, छह सीटें गुजरात, पांच सीटें केरल, चार सीटें असम, दो..दो सीटें हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सिक्किम व एक-एक सीट बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना से है।


उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर 21 अक्तूबर को उपचुनाव होने वाले हैं। इसी दिन हरियाणा और महाराष्ट्र में भी राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं ।भाजपा शेष सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्द करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed