{"_id":"66027c6908347270f50d3917","slug":"bjp-releases-a-list-of-candidates-for-upcoming-byelections-in-gujarat-himachal-pradesh-karnataka-and-bengal-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: भाजपा ने चार राज्यों के उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम किए जारी, जानें कहां-किसे उतारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: भाजपा ने चार राज्यों के उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम किए जारी, जानें कहां-किसे उतारा
Tue, 26 Mar 2024 01:12 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 26 Mar 2024 01:12 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें, भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
अरुण सिंह
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। वहीं, सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्किम में नौ उम्मीदवारों के नाम जारी
बता दें, भाजपा ने सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बता दें, हाल ही में लोकसभा चुनाव के साथ ही सिक्किम विधानसभा के लिए चुनावों की घोषणा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक सिक्किम में एक चरण में चुनाव कराए जाएंगे। सिक्किम में 18 मार्च को नोटिफिकेश होगा। 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सभी बागियों को टिकट दिए हैं। धर्मशाला विधानसभा सीट से सुधीर शर्मा, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से देविंद्र कुमार भुट्टों को प्रत्याशी बनाया गया है।
हिमाचल में कब होगा उपचुनाव
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटों के लिए अंतिम एवं सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। इसी दिन छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव भी करवाया जाएगा। ये छह विधानसभा क्षेत्र वही हैं, जहां से कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किया है। 4 जून को नतीजे घोषित हो जाएंगे। प्रदेश में 7 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई तय की गई है। नामांकन पत्रों की छंटनी 15 मई को होगी। 17 मई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भी यही प्रक्रिया रहेगी।