फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BY-Election 2022, BJP releases a list of candidates for Lok Sabha and Vidhan Sabha by-polls

Bypolls: मैनपुरी में डिंपल के खिलाफ ताल ठोंकेंगे भाजपा के शाक्य, जानें बाकी राज्यों के उम्मीदवारों की सूची

Tue, 15 Nov 2022 12:35 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Nov 2022 12:35 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरप्रदेश की एक लोकसभा सीट और बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

विज्ञापन
BY-Election 2022, BJP releases a list of candidates for Lok Sabha and Vidhan Sabha by-polls
डिंपल यादव और रघुराज सिंह शाक्य - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट और बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी (Mainpuri) लोकसभा सीट से डिंपल यादव के खिलाफ भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो राजस्थान में सरदारशहर (Sardarshahar) विधानसभा सीट से अशोक कुमार पिंचा को टिकट दिया है। इसके अलावा बिहार के कुरहानी (Kurhani) से केदार प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है जबकि छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर(Bhanupratappur) से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन


पांच दिसंबर को चुनाव और आठ दिसंबर को आएंगे परिणाम
चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन सभी सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होंगे जबके परिणाम आठ दिसंबर को आएंगे। 

कौन हैं डिंपल यादव के खिलाफ लड़ने वाले भाजपा उम्मीदवार रघुराज शाक्य
रघुराज शाक्य इटावा जिले के रहने वाले हैं। शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का बेहद करीबी माने जाते हैं। वे प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं।  शाक्य 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए थे। उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव भी जीता था।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी सूची...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed