फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp received contributions of more than 477 crore rupees in financial year 2020-21 and Congress over 74 crore rupees

Election Commission: भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में मिला कांग्रेस से छह गुना ज्यादा चंदा, जानें दोनों पार्टियों ने कितनी रकम जुटाई

Tue, 31 May 2022 05:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 31 May 2022 05:07 PM IST
सार

वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संपत्ति 4847 करोड़ रुपये घोषित की थी। यह देश के सभी राजनीतिक दलों में सबसे अधिक है। वहीं, कांग्रेस ने तब अपनी संपत्ति 588.16 करोड़ रुपये घोषित की थी।

विज्ञापन
bjp received contributions of more than 477 crore rupees in financial year 2020-21 and Congress over 74 crore rupees
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ताधारी पार्टी भाजपा इस समय देश की सबसे धनी पार्टी है। 2019-20 की एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, संपत्ति के मामले में तब भाजपा पहले नंबर पर थी, वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी दूसरे नंबर पर थी। वहीं, वित्तीय वर्ष 2020-21 में  भारतीय जनता पार्टी को 477.5 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला है, जबकि इसी अवधि में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को 74.50 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिला है। गौरतलब है कि कांग्रेस को मिला चंदा सत्ताधारी दल को प्राप्त धन का सिर्फ 15 प्रतिशत है। वहीं भाजपा को कांग्रेस से छह गुना से ज्यादा चंदा मिला।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने सार्वजनिक की रिपोर्ट
मंगलवार को चुनाव आयोग ने दोनों पार्टियों को मिले चंदे की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इस रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा को विभिन्न संस्थाओं, चुनावी ट्रस्टों और व्यक्तियों से 4,77,54,50,077 रुपये मिले। भारतीय जनता पार्टी ने इस साल 14 मार्च को चुनाव आयोग के समक्ष वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मिले चंदे का ब्यौरा सौंपा था। वहीं, कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट के मुताबिक, उसे विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों से 74,50,49,731 रुपये मिले।
विज्ञापन


2019-20 में भाजपा की संपत्ति थी 4847 करोड़ रुपये 
वहीं, वित्त वर्ष 2019-20 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी संपत्ति 4847 करोड़ रुपये घोषित की थी। यह देश के सभी राजनीतिक दलों में सबसे अधिक है। वहीं, कांग्रेस ने तब अपनी संपत्ति 588.16 करोड़ रुपये घोषित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, चुनाव कानून के प्रावधानों के अनुसार 20,000 रुपये से अधिक खर्च करने की अनुमति वाले चुनाव में आयोग को मिले चंदे की रिपोर्ट दाखिल करनी होती है।बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 2014 में केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को सत्ता से बेदखल कर दिया था। तब 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed