फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP rebuild temples destroyed in Murshidabad riots, beginning will be from Akshaya Tritiya

West Bengal: मुर्शिदाबाद दंगों में तोड़े गए मंदिरों का निर्माण कराएगी भाजपा, अक्षय तृतीया से होगी शुरुआत

Mon, 28 Apr 2025 04:39 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 28 Apr 2025 04:39 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में लगभग साल भर बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा नेताओं का आरोप रहा है कि ममता बनर्जी सरकार एक वर्ग विशेष का वोट हासिल करने के लिए उनकी आपराधिक गतिविधियों पर चुप्पी साधे रखती हैं जिससे उन्हें बढ़ावा मिलता है।

विज्ञापन
BJP rebuild temples destroyed in Murshidabad riots, beginning will be from Akshaya Tritiya
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और आसपास के इलाकों में पिछले दिनों सांप्रदायिक तनाव फैल गया था। इसमें हुई हिंसा में इलाके के कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया था और इनमें तोड़फोड़ हुई थी। भाजपा ने इन दंगों में क्षतिग्रस्त हुए हिंदू मंदिरों के निर्माण का निर्णय लिया है। यह कार्य अक्षय तृतीया (30 अप्रैल) की शुभ तिथि से शुरू होगा।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में लगभग साल भर बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा नेताओं का आरोप रहा है कि ममता बनर्जी सरकार एक वर्ग विशेष का वोट हासिल करने के लिए उनकी आपराधिक गतिविधियों पर चुप्पी साधे रखती हैं जिससे उन्हें बढ़ावा मिलता है। मुर्शिदाबाद के दंगों में बांग्लादेश से आए मुसलमानों का हाथ पाया गया था। राज्य सरकार ने दंगों के कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन भाजपा का आरोप है कि दंगों के सभी आरोपियों को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन


भाजपा द्वारा मंदिरों के निर्माण कार्य को भी राजनीतिक कदम माना जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह राज्य में सांप्रदायिक हिंसा को तनाव को बढ़ावा देकर अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करना चाहती है। भाजपा द्वारा मंदिरों के निर्माण कार्य को भी उसकी इसी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू समाज के खर्च से होगा यह काम- भाजपा
भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार की नाकामी के कारण आपराधिक तत्वों ने मंदिरों को नुकसान पहुंचाया है। ऐसा करके वे हिंदू समुदाय को डराना और धमकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिश को पूरा नहीं होने दिया जाएगा और भाजपा इन मंदिरों को उनकी पुरानी स्थिति में बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि यह पूरा काम हिंदू समाज के खर्च पर किया जाएगा।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed