फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP reacted on Rahul gandhi disqualification said- this legal action

Rahul Gandhi: राहुल की अयोग्यता पर भाजपा बोली- कानून के सामने सब समान, भाजपा विधायक पर भी हो चुकी कार्रवाई

Fri, 24 Mar 2023 04:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 24 Mar 2023 04:27 PM IST
सार

केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री एस पी एस बघेल ने राहुल गांधी को अयोग्य करार देने का बचाव किया है। केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री एस पी एस बघेल ने इस कार्रवाई को 'वैध' करार दिया। उन्होंने कहा कि कानून के सामने हर कोई समान है।

विज्ञापन
BJP reacted on Rahul gandhi disqualification said- this legal action
राहुल गांधी। - फोटो : संवाद

विस्तार

दो दिनों में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को एक के बाद एक करारे झटके लगे हैं। गुरुवार को जहां सूरत की अदालत द्वारा उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई, वहीं शुक्रवार को उनकी संसद सदस्यता खत्म कर दी गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के संबंध में लोकसभा सचिवालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर भाजपा पर सच की आवाज दबाने का आरोप लगया है। इतना ही नहीं, कांग्रेस ने यह भी कहा है कि वह इस मामले में कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ाई लड़ती रहेगी। वहीं, भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्रवाई कानूनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कहा- ये कानूनी कार्रवाई
वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री एस पी एस बघेल ने राहुल गांधी को अयोग्य करार देने का बचाव किया है। केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री एस पी एस बघेल ने इस कार्रवाई को 'वैध' करार दिया। उन्होंने कहा कि कानून के सामने हर कोई समान है। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक भाजपा विधायक का भी उदाहरण दिया। एसपी बघेल ने कहा कि एक भाजपा विधायक को हाल ही में एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उत्तर प्रदेश में अयोग्य घोषित किया गया था।

कांग्रेस लड़ेगी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई
राहुल गांधी की अयोग्यता पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह इस मामले में 'कानूनी और राजनीतिक रूप से" लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा 'हम भयभीत या चुप नहीं होंगे। पीएम से जुड़े अदाणी महामेगास्कैम में जेपीसी के बजाय राहुल गांधी अयोग्य हैं। भारतीय लोकतंत्र ओम शांति।'



वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई और उसकी तेजी से हैरान हैं। थरूर ने एक ट्वीट में कहा कि 'यह राजनीति दस्तानों के साथ की जा रही है और यह हमारे लोकतंत्र के लिए हानिकारक है।'

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट में क्या-क्या दलीलें दीं? अपना ये इरादा भी बता दिया

कल सुनाई गई थी सजा
गौरतलब है कि मानहानि के मामले में सूरत की अदालत ने गुरुवार को ही राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी पर 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी का आरोप लगा था। जिसके खिलाफ राहुल के खिलाफ गुजरात भाजपा के विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।


ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म, मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में कल ही मिली थी दो साल की सजा

लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
लोकसभा सचिवालय की तरफ से इस बारे में सात पंक्तियों की एक अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की तरफ से दोषी करार दिए जाने के बाद केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य किया जाता है। यह अयोग्यता उन पर दोष साबित होने के दिन यानी 23 मार्च 2023 से लागू रहेगी। यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 102 (1) (e) के प्रावधानों और जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा आठ के तहत लिया गया है।



यह अधिसूचना लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के नाम से जारी हुई है। इसकी एक-एक प्रति राहुल गांधी, राष्ट्रपति सचिवालय, प्रधानमंत्री सचिवालय, राज्यसभा सचिवालय, चुनाव आयोग, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय और विभाग, केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लायसन अधिकारी, संपदा निदेशालय, संसद भवन एनेक्सी, एनडीएमसी सचिव, दूरसंचार लायसन अधिकारी और लोकसभा सचिवालय के सभी अफसरों और शाखाओं को भेजी गई है। 

क्या है कानून?
बता दें कि जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक किसी भी सांसद या विधायक को अगर किसी मामले में दो या दो साल से ज्यादा की सजा सुनाई जाती है तो उनकी सदस्यता रद्द हो जाएगी। साथ ही वह छह साल तक चुनाव लड़ने के लिए भी अयोग्य हो जाते हैं। ऐसे में अगर राहुल गांधी को ऊपरी अदालत से राहत नहीं मिली तो राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे, जो कि उनके लिए बड़ा झटका होगा। 

क्या है मामला, जिसमें राहुल को सुनाई गई सजा?
2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? इसी को लेकर भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय का मान घटाया है। वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में इस मामले से जुड़ी टिप्पणी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed