{"_id":"67558d1e4b07d756870aeb88","slug":"bjp-reached-one-thousand-slums-of-delhi-targeted-aap-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhuggi-Jhopdi: दिल्ली की एक हजार झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंची भाजपा, AAP पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jhuggi-Jhopdi: दिल्ली की एक हजार झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंची भाजपा, AAP पर साधा निशाना
Sun, 08 Dec 2024 05:42 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 08 Dec 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता रविवार को झुग्गी-झोपड़ी वालों के साथ प्रदर्शन करते हुए
- फोटो :
अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों पर भाजपा ने लगातार अपना फोकस बनाकर रखा हुआ है। पहले झुग्गी-झोपड़ियों में रात्रि प्रवास कर उन्हें अपना बनाने की कोशिश कर चुकी भाजपा ने रविवार को राजधानी की लगभग एक हजार झुग्गी-झोपड़ियों में एक बार फिर संपर्क कर झुग्गियों का विकास करने का दावा दुहराया। पार्टी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी के लोगों को साफ पानी और मुफ्त बिजली का जो वादा किया था, वे उसे पूरा करने में नाकाम रहे हैं, जबकि भाजपा ने इन गरीब लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का काम किया है। इस बार भी भाजपा सत्ता में आने पर बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी के लोगों को पक्के मकान दिलाने का वादा कर रही है।वादे और हमले साथ-साथ
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना प्रमुख नारा 'अब नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे' रखा है। रविवार को उसके प्रदर्शन में पहली बार यह नारा व्यापक रूप से दिखाई दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुग्गियों में पहुंचकर यही नारे लगाए। लेकिन भाजपा साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ी वालों को यह बात बताना भी नहीं भूल रही है कि यदि वह सत्ता में आएगी तो उनके लिए वह क्या-क्या करेगी। इसके अंतर्गत सभी झुग्गी-झोपड़ी वालों को पक्के मकान देना, पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान योजना का लाभ देना और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करना शामिल है।
हमने बचाई गरीबों की झुग्गियां- विष्णु मित्तल
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया था कि भाजपा गरीबों को सपने दिखाती है, लेकिन बाद में उनकी झुग्गी तोड़ने का काम करती है। भाजपा महासचिव और झुग्गी-झोपड़ी सेल के प्रमुख विष्णु मित्तल ने इसे केजरीवाल का कोरा झूठ करार देते हुए कहा कि सच्चाई यह है कि केजरीवाल-आतिशी सरकार के प्रशासन ने अनेक स्थानों पर झुग्गियों को तोड़ने का आदेश दिया था, लेकिन उन्होंने स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़कर इसका विरोध किया जिसके बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी हर कीमत पर झुग्गियों का विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
'पानी का वादा किया, लेकिन नहीं पहुंचा पाए पीने का पानी'
दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष लता गुप्ता ने सोनिया विहार झुग्गी बस्तियों में प्रवास के दौरान कहा कि केजरीवाल सरकार ने इन लोगों को मुफ्त पानी देने का वादा किया था, लेकिन सच्चाई यह है कि इन इलाकों में पानी ही नहीं आता। हर एक घर को साफ पानी के लिए प्रतिमाह औसतन दो हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है। इसके बाद भी यदि केजरीवाल इन लोगों की बेहतरी करने का दावा करें तो यह हास्यास्पद है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है। दिल्ली की हर झुग्गी-झोपड़ी में सफाई करना उनका काम है, लेकिन जगह-जगह पर फैले कूड़े का पहाड़ बताता है कि आम आदमी पार्टी अपने इस कर्तव्य को पूरा करने में बुरी तरह असफल साबित हो रही है। इससे इन झुग्गियों में बीमारियां फैलती हैं। जब बीमार होकर यही गरीब अस्पतालों में पहुंचते हैं तो उन्हें इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की कलई खुल गई है। अब जनता बदलाव चाहती है।
भाजपा देगी पक्के मकान
भाजपा नेता सोहन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2022 में दिल्ली के 3024 गरीब परिवारों को पक्के मकानों की चाबियां सौंपी थीं। कालकाजी में इन घरों का निर्माण स्वयं केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की देखरेख में किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भाजपा दिल्ली में सत्ता में आती है तो एक बार फिर दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को पक्के मकान दिए जाएंगे। सोहन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर गरीब को पक्का मकान दिलाने का वादा कर रखा है और वे अपने हर वादे को निभाने के लिए जाने जाते हैं। वे यह वादा भी अवश्य निभाएंगे।