फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP rages in UP, BJP raises fears, 7 news

यूपी में भाजपा राज आते ही बढ़ी भाजपाइयों की दबंगई, 7 खबरें

Mon, 10 Apr 2017 03:09 PM IST
amarujala.com- Written by: विजय जैन
amarujala.com- Written by: विजय जैन Updated Mon, 10 Apr 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
 BJP rages in UP, BJP raises fears, 7 news
भाजपाइयों और पुलिस में हाथापाई, इंस्पेक्टर की फटी वर्दी - फोटो : YOUTUBE

यूपी में पूर्व सपा सरकार के दौरान सपाइयों की गुंडागर्दी की खबरें मिलती रहती थीं। अब भाजपा राज में भाजपाई दबंगई पर उतर आए हैं। ये 7 खबरें तो एक बानगी है। आंकड़े इससे कहीं अधिक होंगे।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर से हाथपाई कर पुलिसवालों की वर्दी फाड़ी

मेरठ में ये घटना बीते दिन सामने आई, जब परतापुर पुलिस ने हूटर बजाते एक्सक्यूवी गाड़ी में सवार भाजपा नेता के बेटे की चेकिंग करनी चाही।  पुलिस ने चालान करने की बात कही तो आरोपी ने सत्ता की धमक दिखाते हुए फोन कर अपने पिता को बुला लिया। भाजपा नेता अपने कार्यकर्ताओं संग मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को थाने ले जाने लगी तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथापाई करके इंस्पेक्टर परतापुर और दो पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी। 
विज्ञापन


भाजपा विधायक की दरोगा को धमकी, मुलायम बचाने नहीं आएंगे

सत्ता की धमक में सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने एक दरोगा को न केवल धमकाया बल्कि यह तक कह गए कि होश में काम करो, मुलायम सिंह बचाने नहीं आएंगे। मामला इतना सा था कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक छात्र कीमोटर साइकिल का चालान कर दिया था। चौराहे पर सरेआम विधायक धमकाते रहे और दरोगा अपनी सफाई देता रहा। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों की दबंगई से परेशान टोल प्लाजा एजीएम ने दिया इस्तीफा

 BJP rages in UP, BJP raises fears, 7 news

भाजपा नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कानपुर देहात बारा जोड़ टोल प्लाजा के एजीएम मनोज शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। एजीएम ने प्रदेश में नई सरकार बनते ही भाजपाइयों पर दबंगई दिखाने का आरोप मढ़ा। कहा कि ये लोग अपनी गाड़ियां फ्री पास करवाने को लिस्ट भेज रहे हैं। प्रमाण के तौर पर उन्होंने कई नेताओं की लिस्ट अपने पास रखी है। बताया कि पहले सपाई दबाव बनाते थे, अब यह काम भाजपाई कर रहे हैं। हर साल टोल प्लाजा एक करोड़ रुपये के घाटे में जा रहा है। उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में उन्होंने कहा कि गाड़ियां निकालने को लेकर हर दिन दबंगई की जाती है, इससे वह भयभीत हैं।

भाजपा की धमकी, चुन-चुन कर बदला लेंगे

केंद्र में सरकार बन जाने से भाजपा नेता उत्तर प्रदेश में खुलकर दबंगई कर रहे हैं। कांठ हिंसा मामले में एक भाजपा नेता ने अफसरों को धमकी दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जेल में बंद भाजपाइयों से मुलाकात के बाद ब्यूरोक्रेसी को चेताया कि जल्द सूबे में भाजपा की सरकार बनेगी उसके बाद इन अफसरों से चुन-चुन कर भाजपा कार्यकर्ताओं के जख्मों का हिसाब लिया जाएगा।

प्रदेश में योगी सरकार है, कहते हुए एसएसपी ऑफिस में युवक को धुना 

मेरठ में एसएसपी ऑफिस में शिवसैनिकों ने एक युवक को जमकर पीटा। युवक चिल्लाता रहा और पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। आरोप है युवक एक साप्ताहिक अखबार में रिपोर्टर है और उसने एक महिला का नाम और अश्लील फोटो प्रकाशित की है। महिला ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक और महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा विधायक ने एसडीओ को हड़काया, हंगामा

 BJP rages in UP, BJP raises fears, 7 news

मवाना में विद्युत निगम द्वारा की जा रही चेकिंग में अवैध वसूली की शिकायत पर विधायक दिनेश खटीक ने एसडीओ को फोन कर हड़का दिया। एसडीओ ने विधायक की इस वार्ता का ऑडियो विद्युत निगम के ठेकेदार को भेज दिया। जिसके बाद ठेकेदार और एसडीओ की पूरे मामले पर बात हुई, जिसमें एसडीओ ठेकेदार से दुखड़ा रोते नजर आये। मामला तब ज्यादा बिगड़ गया जब मीडियाकर्मियों ने एसडीओ से इस वार्ता का ऑडियो मांगा और हड़बड़ाहट में एसडीओ विधायक से वार्ता के साथ ही ठेकेदार से वार्ता का भी ऑडियो वायरल कर बैठे। अब इस मामले में भाजपाई एसडीओ के निलंबन कराने की तैयारी में जुट गए हैं।

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, गाय का अपमान करने पर तोड़ दूंगा हाथ-पैर

खतौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी का विवादित बयान सामने आया है। विधायक ने गाय का अपमान करने वालों के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा, 'जिसे वंदे मातरम बोलने में संकोच होता और भारत माता की जय के नारे लगाने में सीना चौड़ा नहीं होता है। उनको भी नहीं छोड़ूंगा। यह बयान उन्होंने मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed