फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP protest in asansol against attack on the minister

केंद्रीय मंत्री पर हमले के विरोध में भाजपा ने किया बंद, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Thu, 20 Oct 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 20 Oct 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
BJP protest in asansol against attack on the minister
- फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो पर बुधवार को आसनसोल में हुए हमले का विरोध कर रहे पार्टी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को पुलिस से भिड़ गए। यह लोग हमले के खिलाफ विरोध जताने के लिए महानगर के कालीघाट इलाके में स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास की ओर जा रहे थे। 

विज्ञापन


भाजपा ने उक्त हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को आसनसोल में 12 घंटे बंद की अपील की थी। बाबुल सुप्रियो ने कहा कि बंद को देखते हुए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष से मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन नहीं करने की अपील की थी। बावजूद इसके भाजपाइयों ने ममता के घर तक पहुंचने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कई जगह अवरोधक तोड़ दिए और पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई। भाजपाइयों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों ने पीछे से हमला किया

BJP protest in asansol against attack on the minister

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा और सांसद रूपा गांगुली समेत कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद थे। रूपा ने आरोप लगाया कि कुछ महिला पुलिस कर्मियों ने पीछे से उन पर हमला किया। 

उन्होंने कहा कि विरोध जताना हमारा अधिकार है। रूपा ने भाजपाइयों की ओर से पुलिस वालों पर पथराव के आरोपों का खंडन किया। राहुल सिन्हा ने दावा किया कि पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लोकतंत्र नामक कोई चीज नहीं बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed