फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda to meet BJP State in charges

भाजपा के राज्य प्रभारियों के साथ आज बैठक करेंगे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Thu, 19 Nov 2020 12:00 AM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 19 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP President JP Nadda to meet BJP State in charges
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : एएनआई (फाइल)

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पार्टी की ओर से नियुक्त विभिन्न राज्यों के केंद्रीय प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान वह अगले साल होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


नड्डा ने पिछले सप्ताह पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रभार सौंपा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में कई राजनीतिक मुद्दों के अलावा अगले साल पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु, और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी मंथन होगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता पाने की कोशिशों में जुटी हुई है, जहां उसने अभी तक सत्ता का स्वाद नहीं चखा है। पिछले लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद पार्टी वहां एक मजबूत ताकत के रूप में उभरी है। उधर, असम में भाजपा सत्ता में है और उसके सामने वहां सत्ता बचाए रखने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु की राजनीति में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व रहा है। द्रमुक और अन्नाद्रमुक के इर्दगिर्द ही यहां की राजनीति का पहिया घूमता रहा है। दोनों ही दल बारी-बारी से प्रदेश और केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। फिलहाल यहां अन्नाद्रमुक की सरकार है। यहां भाजपा अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed