फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP President JP Nadda to Address Tribal Rally Today in Jharkhand Latest News in Hindi Keywords: jp nadda, jp nadda news, jp nadda news hindi, jp nadda news today, jp nadda latest news, jp nadda in jharkhand, jp nadda to addres

JP Nadda : रांची के 'जनजातीय सम्मेलन' में बोले नड्डा- BPL की सूची से बाहर निकले 12 फीसदी, बड़ी संख्या में आदिवासी

Sun, 05 Jun 2022 03:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 05 Jun 2022 03:00 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित हुए कहा कि आज भारत में गरीबी की रेखा 22 फीसदी से घटकर केवल 10 फीसदी रह गई है। यानी करीब 12 फीसदी लोग गरीबी की रेका से बाहर निकल गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में आदिवासी हैं।

विज्ञापन
BJP President JP Nadda to Address Tribal Rally Today in Jharkhand Latest News in Hindi Keywords: jp nadda, jp nadda news, jp nadda news hindi, jp nadda news today, jp nadda latest news, jp nadda in jharkhand, jp nadda to addres
रांची में जनजातीय सम्मेल को संबोधित कर रहे नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब भारत में आजादी का आंदोलन शुरू भी नहीं हुआ था, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ अगर किसी ने आवाज उठाई थी तो ह मारे आदिवासी भाईयों ने उठाई थी। 1780 यानी 18वीं शताब्दी से 1857 तक ये लड़ाई सबसे पहले हमारे आदिवासी भाइयों ने लड़ी।  

विज्ञापन


नड्डा ने कहा, ''ये भाजपा और भाजपा के नेता ही हैं जो कह सकते हैं कि हमने आदिवासियों के लिए ये-ये काम किए हैं। लेकिन आदिवासियों के नाम पर चलने वाले राजनीतिक दल कुछ नहीं बोल सकते, वो बोलेंगे तो केवल यही बोलेंगे कि उन्होंने आदिवासियों को कैसे लूटा, कैसे उन्होंने आदिवासियों के साथ विश्वासघात किया।'' 
विज्ञापन


नड्डा ने आगे कहा कि आदिवासी भाइयों की अगर किसी ने चिंता की है तो आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने की है। मोदी सरकार में आज आठ आदिवासी भाई मंत्री हैं। 

भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, ''आज भारत में गरीबी की रेखा 22 फीसदी घटकर केवल 10 फीसदी रह गई है। यानी करीब 12 फीसदी लोग गरीबी की रेखा से बाहर निकल गए हैं। इन 12 फीसदी में एक बड़ी संख्या हमारे आदिवासी भाईयों की है। ''
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने कहा, ''प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देशभर में तीन करोड़ से अधिक आवास बनाकर दिए गए हैं। इनमें से 39 लाख मकान आदिवासी भाइयों के लिए स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 29 लाख बनकर तैयार हो चुके हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed