फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda says A family is a party for many political party, but a party is a family for the BJP

कइयों के लिए एक परिवार ही पार्टी, लेकिन भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार: नड्डा

Sun, 18 Oct 2020 02:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Oct 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP President JP Nadda says A family is a party for many political party, but a party is a family for the BJP
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में कई दल हैं, जिनके लिए एक परिवार ही पार्टी है, लेकिन भाजपा के मामले में ऐसा नहीं है। भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है। नड्डा ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड भाजपा कार्यालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस व अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय अपने कार्यकर्ताओं को महत्व देता है। अगर पार्टी का दफ्तर एक नेता के घर से चलेगा तो पार्टी सिर्फ उस एक व्यक्ति की हो जाती है। कई दल इसका उदाहरण हैं। वहां एक परिवार खुद ही पार्टी बन जाता है, लेकिन भाजपा में पार्टी हमारा परिवार बन जाती है।
विज्ञापन



नड्डा ने कहा कि देश में किसी भी पार्टी का उदाहरण लें। चाहे कांग्रेस हो या कोई अन्य क्षेत्रीय दल वह एक परिवार तक ही सीमित रह गया है। ऐसे दलों में लोग अपने भाइयों, बहनों, माताओं और बेटों को बचाने में व्यस्त हैं। भाई-भतीजों में अंतर्कलह है, लेकिन भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जो एक परिवार की तरह मजबूती से खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed