फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president JP Nadda interacts with heads of mission of nine countries

JP Nadda Meeting: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने नौ देशों के राजदूतों से की मुलाकात, विभिन्न पहलुओं पर हुई बातचीत

Wed, 07 Sep 2022 11:56 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Sep 2022 11:56 PM IST
सार

JP Nadda Meeting: 'भाजपा को जानो' (Know BJP)अभियान के तहत जेपी नड्डा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दक्षिण अफ्रीका, पराग्वे, नीदरलैंड, मैक्सिको, कोलंबिया, इथियोपिया, कंबोडिया, मालदीव और माली के मिशन राजदूतों से मुलाकात की।

विज्ञापन
BJP president JP Nadda interacts with heads of mission of nine countries
जेपी नड्डा - फोटो : Twitter @bjp4 india

विस्तार

JP Nadda Meeting: भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को भारत के मिशन प्रमुखों के एक समूह के साथ 'भाजपा को जानो' (Know BJP) पहल के तहत नौ देशों के राजदूतों से की मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही अन्य देशों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करेगी।

विज्ञापन


भाजपा (BJP) के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथवाले कहा कि 'भाजपा को जानो' अभियान के तहत नड्डा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दक्षिण अफ्रीका, पराग्वे, नीदरलैंड, मैक्सिको, कोलंबिया, इथियोपिया, कंबोडिया, मालदीव और माली के मिशन राजदूतों से मुलाकात की।
विज्ञापन


विभिन्न पहलुओं पर बात की
भाजपा (BJP) प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर बात की और साथ ही अपनी विचारधारा और संगठनात्मक यात्रा सहित भाजपा के विभिन्न पहलुओं पर भी बात की। भाजपा के एक बयान के अनुसार, पांचवीं बार ऐसी मुलाकात थी, जिसमें अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित 56 देशों को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेपी नड्डा की मीटिंग के बारे में मीडिया को बताने के दौरान विजय चौथवाले, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और इसके राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोविड -19 के दौरान भाजपा की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों और पहलों का भी वर्णन किया। साथ ही नड्डा ने पार्टी के इतिहास, उसके संघर्ष और चुनावी सफलताओं, केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारों द्वारा लाए गए परिवर्तनों और पार्टी की भविष्य की योजनाओं को याद किया।


जानिए क्या है 'भाजपा को जानो' पहल 
’भाजपा को जानो’ कार्यक्रम के तहत जेपी नड्डा विदेशी राजनयिकों को पार्टी के बारे में जानकारी देते हैं। 1951 से  भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक यात्रा पर एक लघु वृत्तचित्र भी उन्हें दिखाते हैं। इसमें पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, संगठन और चल रही गतिविधियों की जानकारी विदेशी राजनयिकों को दी जाती है। भाजपा को जानो पहल के तहत 150 देशों के राजदूतों के साथ भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की बातचीत की चौथी कड़ी तक कुल 47 विदेशी दूतों से बातचीत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed