फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president JP Nadda asks party workers to gear up for 2023 Karnataka assembly election in Karnataka news in Hindi

कर्नाटक में नड्डा: भाजपा कार्यकर्ताओं से 2023 के चुनाव के लिए कमर कसने की अपील, कांग्रेस को बताया भ्रष्टाचार का पर्यायवाची

Sun, 17 Apr 2022 08:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होसपेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होसपेट Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 17 Apr 2022 08:57 PM IST
सार

नड्डा ने कहा कि हमारी पार्टी का विजन और मिशन एकदम स्पष्ट होना चाहिए कि हमारे नेता या कार्यकर्ता विधायक, सांसद या मंत्री बनने के पीछे नहीं हैं बल्कि वह समाज में बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं।

विज्ञापन
BJP president JP Nadda asks party workers to gear up for 2023 Karnataka assembly election in Karnataka news in Hindi
होसपेट में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter/JPNadda

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कर्नाटक के होसपेट में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारी शुरू करने की अपील की। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश आगे बढ़ रहा है, आप विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और परिवर्तन के वाहक बनें। 

विज्ञापन


नड्डा यहां राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम मिशन रिपीट की ओर मजबूती से अपना रहे हैं। हम देश प्रथम के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आपको इस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना होगा कि हम सभी इस ओर समर्पित रहेंगे कि देश आगे बढ़े। हम यह देखने के लिए भी तैयार हैं कि कौन की पार्टी बदलाव लेकर आएगी। 
विज्ञापन


कांग्रेस और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हैं: नड्डा
जेपी नड्डा ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार पर्यायवाची हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा है वहां एक मिशन है और जहां कांग्रेस है वहां एक कमीशन है। भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचें और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से किए गए कार्यों को लेकर लोगों में जारूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का विजन और मिशन एकदम स्पष्ट होना चाहिए कि हमारे नेता या कार्यकर्ता विधायक, सांसद या मंत्री बनने के पीछे नहीं हैं बल्कि वह समाज में बदलाव लाने के लिए समर्पित हैं।

कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आपने रामनवमी के जुलूस पर हमला देखा होगा या किसी और जगह पर। सीएम बोम्मई इन मामलों की जांच करवा रहे हैं। यह देश को विभाजित करने का एक डिजाइन किया गया तरीका है। कांग्रेस पार्टी सबसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है। 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed