{"_id":"5d24b3a18ebc3e6cf35f92dc","slug":"bjp-president-amit-shah-will-make-a-spectacular-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बनाएंगे शानदार रिकार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बनाएंगे शानदार रिकार्ड
Tue, 09 Jul 2019 09:02 PM IST
अमर शर्मा
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष के तौर पर अमित शाह ने हर बुलंदी को छुआ है, लेकिन वह रुकने वाले नहीं हैं। इस साल के अंत तक वह भाजपा को न केवल रिकार्ड ऊंचाई तक ले जा सकते हैं बल्कि वह खुद भी शानदार रिकार्ड बनाएंगे। अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया था। पार्टी के वरिष्ठ महासचिव की मानें तो इस साल के अंत तक शाह इसमें चार चांद लगाएंगे। इसके लिए उन्होंने जमीनी स्तर की रणनीति तैयार की है। इसके अलावा अमित शाह भाजपा के पहले अध्यक्ष हैं जो देश के केंद्रीय गृहमंत्री भी हैं। वह अभी दोनों पदों पर अगले कुछ महीने रह सकते हैं।
शाह ने पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मिलकर सबसे ज्यादा फोकस कमजोर कड़ी को दुरुस्त करने में किया है। शाह ने 2019 में जिन लोकसभा सीटों पर जिस बूथ पर पार्टी के प्रत्याशी को कम वोट मिला है, वहीं सदस्यों की संख्या पर विशेष ध्यान देने की रणनीति बनाई है। ताकि कमजोर कड़ी को मजबूती में बदलकर भाजपा को सशक्त राजनीतिक दल बनाया जा सके। इस तरह से हर दूसरे घर में वह भाजपा का कम से कम एक सदस्य तैयार करने का सपना साकार करने की सोच चल रहे हैं। छह जुलाई से शुरू हुए भाजपा की सदस्यता अभियान का कार्यभार मध्य प्रदेश (म.प्र.) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास है।
इसके साथ-साथ भाजपा अध्यक्ष ने तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में भाजपा की जड़ें मजबूत करने का भी प्लान तैयार किया है। वह अब हर महीने तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे। बतौर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एजेंडे में जम्मू-कश्मीर मुख्य प्राथमिकता में है। वह आंतरिक सुरक्षा को लेकर बहुत संवेदनशील है, लेकिन बतौर भाजपा अध्यक्ष राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार भी शाह का सपना है। समझा जा रहा है कि शाह के निर्देशन में पार्टी जम्मू-कश्मीर में जड़ें मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रही है।